28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामली से शुरू, यूपी में यात्रा का अंतिम दिन

राहुल गांधी की भारत जो़ड़ो यात्रा गुरुवार सुबह शामली के ऐलम से शुरू हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
bharat_2.jpg

उत्तर प्रदेश में आज भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा और आखिरी दिन है। यात्रा शामली के ऐलम से गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू हुई।

राहुल गांधी बुधवार रात को यात्रा समाप्त करने के बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह दिल्ली से लौटकर वह यात्रा में शामिल हुए। कुछ घंटों बाद यह यात्रा कांधला और कैराना पहुंच जाएगी। कैराना के ऊंचागांव में यह यात्रा 10 बजे तक पहुंचेगी और विश्राम करेगी। शाम 3:30 बजे के करीब यात्रा फिर से शुरू होगी।

यूपी में अब तक पुरे हुए 100 किमी
उत्तर प्रदेश में राहुल ने दो दिन की यात्रा में 100 किमी पूरा किया है। यूपी में आज करीब 25 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए यात्रा पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में दाखिल होगी।

यूपी में यात्रा के अंतिम दिन का रूट
यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हुई। ये यात्रा कस्बा ऐलम से चलकर कांधला, ऊंचागांव और कैराना होते हुए शाम को पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में एंट्री करेगी। आज यात्रा का रात्रि विश्राम हरियाणा के सलोनी में होगा।