
मकान के अंदर पड़ा मलबा
शामली . शनिवार-रविवार की बरसात बहुत सारे लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही लेकिन यही बरसात शामली के थानाभवन में एक गरीब विधवा महिला के लिए आफत बन गई। देर रात महिला का कच्चा मकान ठह गया। छत के मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। महिला की माने तो वह कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना ( Prime Minister's Housing Scheme ) में भी आवेदन कर चुकी है लेकिन अभी तक उनका मकान नहीं बन पाया था।
प्रधानमंत्री आवास योजना भी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शामली की यह घटना इस बात की वकालत कर रही है। थानाभवन में गरीब विधवा महिला को इसलिए अपने ऊपर पक्की छत नहीं मिल पाई क्योंकि उसके पास सरकारी नुमाईदों काे देने के लिए पैसे नहीं थे। महिला की माने तो इसी का खामियाजा अब उसे झेलना पड़ा। बरसात में घर की छत गिर गई। ईदगाह निवासी महिला मीना के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद मीना शादी विवाह में बर्तन धोकर अपना गुजर-बसर करती है लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बमुश्किल ही मीना का घर का गुजर-बसर चल रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण मीना के घर की कच्ची छत भरभरा कर अचानक से गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में मीना को आंशिक रूप से ही चोट आई। मीना ने बताया कि उसको एक बेटी भी है। मीना का कहना है कि कई बार प्रधानमत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है लेकिन अभी तक उसका घर नहीं बन सका है।
Updated on:
09 Aug 2021 09:59 am
Published on:
09 Aug 2021 09:57 am
