4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: दरोगा पर लगा गौकशी का फर्जी केस लगाकर इतने रुपये मांगने का आरोप, एसपी भी रह गए हैरान

शामली के गांव टपराना निवासी ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत 11 मई को झिंझाना पुलिस चाहत को उठा ले गई थी दुकान से एसपी ने एडिशनल एसपी को सौंपी मामले की जांच

2 min read
Google source verification
shamli

Video: दरोगा पर लगा गौकशी का फर्जी केस लगाकर इतने रुपये मांगने का आरोप, एसपी भी रह गए हैरान

शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने एक दरोगा पर रिश्‍वत मांगने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात की। आरोप है क‍ि झिंझाना पुलिस ने एक युवक को फल की दुकान से उठाकर उसे गौकशी के फर्जी केस में जेल भेज दिया है। उन्‍होंने दरोगा पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच बैठा दी है।

यह भी पढ़ें: नर्सरी में लहूलुहान मिला 4 साल का मासूम, बोला- मुझे बचा लो अंकल, पहचानने में कीजिए मदद

एसपी को दिया प्रार्थनापत्र

शुक्रवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी राहत ने एसपी अजय कुमार पांडे को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनका भाई चाहत सीधा व्यक्ति है। वह गांव में फल की दुकान करता है। आरोप है कि 11 मई को झिंझाना पुलिस चाहत की दुकान पर पहुंची। अफजाल का पता न बताए जाने पर पुलिस उसको उठाकर ले गई थी। आरोप है क‍ि उसे थाने बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: सूचना मिलते ही रात 3 बजे कार का पंचर लगवाने पहुंच गए पुलिसकर्मी, जानिए किसकी थी कार

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई: एसपी

उन्‍होंने आरोप लगाया कि परिजनों ने बातचीत की तो दरोगा विनोद कुमार ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर पुलिस ने चाहत को फर्जी गौकशी का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया है। पीड़ि‍तों ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी एसपी अजय कुमार का कहना है क‍ि एडिशनल एसपी राजीव कुमार को जांच सौपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने दरोगा के पर कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Story Loader