15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल आया था दामाद … जिम में कर रहा था वर्कआउट, कार्डियक अरेस्ट से हो गई मौत

शामली में एक दामाद पहली बार अपनी ससुराल आया था, दामाद का नाम आजम था। वह अपने साले के साथ जिम करने गया, जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी जान चली गई। अभी शादी को सिर्फ 40 दिन ही हुए थे।

2 min read
Google source verification

AI Genrated Image.

Shamli News : मोहब्बत और खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर आजम की जिम में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। शादी के महज 40 दिन बाद वह पहली बार अपनी पत्नी शमा के घर ससुराल आया था। इस दौरान शमा के हाथों की मेहंदी भी अब तक नहीं उतरी थी, जब तक कुदरत ने उसके शौहर को उससे छीन लिया।

साले के साथ जिम गए थे आजम

मोहल्ला छड़ियान निवासी मोहम्मद इरशाद की छोटी बेटी शमा की शादी 23 अप्रैल को जनपद बागपत के गांव कोताना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आजम के साथ हुई थी। इरशाद ने बताया कि शादी के बाद शमा अपने ससुराल से करीब आठ दिन पहले अपने घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे, आजम ससुराल आया, जिससे घर में खुशी का माहौल था। लेकिन शाम को साले अजीम भूरा ने उसे जिम ले जाने का प्रस्ताव दिया। जिम में आजम को अचानक कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और वह बेहोश हो गए। अजीम के अनुसार, वह जिम कर रहा था और आजम कपड़े बदल रहे थे, तभी अचानक यह घटना घटी।

इलाज के बावजूद नहीं बचा सकी जान

अजीम तुरंत आजम को नजदीकी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल भेजने की सलाह दी। दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और बताया कि आजम की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। यह खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। शमा की शादी के बाद पहली बार अपने पति को ससुराल बुलाने के बाद ऐसा हादसा हुआ, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध था।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

आजम का परिवार और पेशेवर जीवन

आजम पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और बेंगलुरु स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। उसकी मौत की खबर सुनकर उसका परिवार गांव कोताना से कैराना पहुंचा और शव को अपने साथ ले गया। अब पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से दंग है।

दूसरी मौत भी कार्डियक अरेस्ट से

इसी तरह, एक और घटना में, गांव रामड़ा निवासी कान्हा की पत्नी कोमल की भी करीब एक माह पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। रामड़ा के ग्राम प्रधान रमेश चंद के मुताबिक, कोमल बुधवार शाम को चारपाई पर आराम कर रही थी, तभी उसे सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए कैराना लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे हार्ट फेलियर के कारण मृत घोषित कर दिया।

कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामले और विशेषज्ञों की सलाह

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उत्सव गुप्ता के अनुसार, युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर किसी को चलते हुए या सीढ़ियां चढ़ते हुए सांस फूलने लगे, सीने में जकड़न महसूस हो, या बिना कारण खांसी हो, तो तुरंत चेस्ट एक्सरे, ईसीजी, और ईको टेस्ट कराएं। इसके अलावा, धूम्रपान, नशे, और फास्ट फूड से बचना चाहिए, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके।