27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

केदारनाथ मंदिर के लिए छह यात्रियों को लेकर जा रहे क्रिस्टल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण हाइवे पर उतरना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Jun 2025, 9:20 PM IST

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग (Photo - IANS)

Emergency Landing On Highway: उत्तराखंड में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराब हो जाने के कारण सड़क पर आपातकालीन स्थिति में लैंड कराना पड़ा। राहत की बात यह है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सभी पांच यात्री और पायलट सुरक्षित है।

क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा

इस हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान हआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया। इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है।

सिरसदी से केदारनाथ के लिए हुआ था रवाना

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बडासू इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह हेलीकॉप्टर क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था और श्रद्धालुओं को लेकर सिरसी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन और पुलिस

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से बताया गया कि बाकी शटल ऑपरेशंस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से चल रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हवाई सेवाओं की तकनीकी जांच की अहमियत को रेखांकित किया है।