9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर दो कार टकराई, पिता की मौत बोटियों की हालत गंभीर

पानीपत-खटीमा मार्ग पर भरे हुए पानी काे बचाने के चक्कर में दाे कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पाच से अधिक लाेग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
accident.jpg

accident

शामली. पानीपत-खटीमा स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार दाे कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना ( road accident ) में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवतियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: रहस्य: मेरठ के एक कब्रिस्तान में कुछ दिन बाद खुदी मिलती है कब्र, अब पुलिस करेगी रात में निगरानी

यह दुर्घटना बाबरी थाना क्षेत्र स्थित पानीपत खटीमा राज्य मार्ग पर हुई। हरियाणा राज्य के जिला पानीपत के गांव जडोला निवासी जयभगवान अपने भतीजे मनीराम और दो पोत्रियों ज्योति और मीनू के साथ अल्टो कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। दूसरी ओर से मुजफरनगर निवासी राकेश सैनी अपने पुत्र के साथ आई टेन कार में सवार होकर अपनी ससुराल शामली जा रहा था। बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाइवे पर बिजलीघर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रही दोनों कारो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पानीपत निवासी मनीराम की मौत हो गई उसकी दोनों बोटियां और चाचा जयभगवान समेत मुजफ्फरनगर निवासी पिता राकेश सैनी और उसका पुत्र सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणाें का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि हाइवे पर पानी भरा होने की वजह से दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर हुई।

यह भी पढ़ें: यूपी: पीआरवी पर तैनात सिपाही को गोली मारी, हालत गंभीर


यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीनेशन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, कोविशिल्ड की जगह एलर्जी और गैस का इंजेक्शन लगाकर वसूले 50 हजार