15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत के बाद मचा कोहराम

खबर के मुख्य बिंदु- शामली जिले के कांधला कस्बा स्थित गंगेरू मार्ग पर हुआ हादसा दो वर्षीय बच्चे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम

2 min read
Google source verification

शामली

image

lokesh verma

Jul 17, 2019

accident in shamli

बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत के बाद मचा कोहराम

शामली. कांधला कस्बे के गंगेरू मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मौत के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में बाइक की कैंटर से टक्कर में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, मच गया कोहराम

बताया जा रहा है कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी 45 वर्षीय शफीक पुत्र बात्ती कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहरूख के साथ मंगलवार को बाइक पर सवार होकर गांव से कस्बे की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गंगेरु रोड क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत के निकट पहुंची तो कस्बे की ओर से आ रहे ललित पुत्र अशोक की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि शफीक की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ललित का दो वर्षीय पुत्र रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: Big News: परेशान सैकड़ों परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, घर के बाहर लिखा-यह मकान बिकाऊ है

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल बालक की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। शफीक व बच्चे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक शफीक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..