
थानागाजी : 2018 विधानसभा चुनाव में यहां आए थे योगी आदित्यनाथ, तब कांग्रेस को लेकर कही थी यह बात, आप भी जानिए
शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली पहुंच रहे हैं। शनिवार को ही उनका प्रोग्राम पहुंच गया था। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2:30 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शामली में हेलीपैड पर उतरेगा।
दाेपहर 2:40 से 50 मिनट तक वह पुलिस लाइन शामली का लोकार्पण करेंगे और करोड़ों रुपये कीमत की अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का चेक व दिव्यांगों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शनिवार से ही शामली में तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सहारनपुर मंडल में अलर्ट घोषित किया गया है और देवबंद में भी विशेष निगरानी की जा रही है।
मंडल के अफसर और भाजपाई सुबह से ही शामली पहुंच गए हैं हालांकि मुख्यमंत्री दोपहर के समय पहुंचेंगे लेकिन भाजपाइयों का शामली में जुटना सुबह से ही शुरु हो चुका है। सभी की नजर मुख्यमंत्री के प्रोग्राम पर है। देवबंद में पिछले करीब एक माह से महिलाएं सीएए के विरोध में धरने पर बैठी हैं और अभी तक मुख्यमंत्री का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
अब जब मुख्यमंत्री देवबंद से सटे शामली जिले में पहुंच रहे हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह देवबंद पर भी कुछ बोलें यही कारण है कि भाजपाइयों के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं की भी निगाह मुख्यमंत्री के इस प्रोग्राम पर बनी हुई है।
गन्ना मंत्री ले लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने प्रोग्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाभार्थियों को चेक वितरण व अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए मंच तैयार किया गया है और सभी लाभार्थियों को पहले से ही सूचित कर दिया गया है। जिला अधिकारी जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
Published on:
01 Mar 2020 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allशामली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
