शामली

UP News: बहन से था 10वीं के स्टूडेंट का अफेयर, भाई ने खेलने के लिए बुलाया और कर दी हत्या

Shamli News: शामली में तीन दोस्तों ने एक नाबालिक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
May 11, 2023
Shamli News

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम को एक नाबालिग की हत्या कर दी। नाबालिग का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। इस हत्याकांड़ का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया है। पुलिस ने हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई है। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को अरेस्ट किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की चचेरी बहन के साथ मृतक का अफेयर था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान गुरमीत पुत्र ईश्वर दयाल के रूप में हुई।

घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार वालों ने तीनों आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शामली SP अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरमीत के तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Published on:
11 May 2023 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर