4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अस्‍पताल पहुंचे स्वास्थ्य राज्‍यमंत्री ने मरीजों काे दिए 100-100 रुपये

Highlights स्वास्थ्य राज्यमंत्री Atul Garg ने CHC Shamli का किया निरीक्षण बेटियाें काे जन्‍म देने वाली महिलाओं को दिए 100-100 रुपये टॉयलेट में साफ-सफाई ना होने के कारण CMO को लगाई फटकार

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2019-10-17-09h49m37s736.png

शामली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग (Atul Garg) ने बुधवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Shamli) शामली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ (CMO) को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने उन महिलाओं को 100-100 रुपये दिए, जिनके बेटियां हुई थीं। इस बीच उन्‍होंने बेटियों का जन्‍म देने वाली मांओं से कहा कि सरकार की तरफ से उनको 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग बुधवार को शामली पहुंचे। वहां उन्‍होंने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के टॉयलेट में साफ-सफाई ना होने के कारण नाराजगी जताई। इसको लेकर उन्‍होंने सीएमओ को फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने महिला वार्ड और पुरुष वार्ड के साथ ही ब्लड स्टोरेज सेंटर का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:Video: Azam Khan ने CM Yogi को दी चुनौती, कहा- ढाई हजार करोड़ का ऐलान करके दिखाएं

साफ मिली चादर

इमरजेंसी बेड और स्‍ट्रेचर पर साफ चादर देखकर उन्‍होंने कहा कि लगता है उनके आने से पहले ही चादर बदली गई है। बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत मिलने पर भी उन्‍होंन नाराजगी जताई। राज्‍य मंत्री ने मरीजों से कहा कि वे उनका व्‍हाट्स ऐप नंबर ले लें और बाहर से दवा लिखने पर पर्चे को उन्‍हें भेज दें। वह लखनऊ से ही जांच कर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth :SDM की अनोखी पहल, करवाचौथ पर पोस्ट करिए सेल्फी, प्रशासन देगा तोहफा

सीएमओ को दिए निर्देश

उन्होंने पिछले 6 माह में हॉस्पिटल में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा भी तलब किया है। इसके लिए सीएमओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्री ने महिला वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा को 100 रुपये नगद देकर उनको शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि सरकारी और निजी अस्‍पतालों में बेटियों को जन्‍म देने वाली महिलाओं का रजिस्‍ट्रेशन कराएं।