
श्योपुर के सेसईपुरा और ढोढर क्षेत्र में 10 मिनट तक ओलावृष्टि
श्योपुर,
श्येापुर जिले के आदिवासी विकासखंड कराहल के सेसईपुरा क्षेत्र और श्योपुर विकासखंड के ढोढर क्षेत्र मेंं बुधवार की शाम को 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी सरसों में नुकसान हुआ है। इस दौरान सेसईपुरा क्षेत्र में तो आधा घंटे तक झमाझम बारिश भी हुई है।
यूं तो पिछले कई दिनों से मौसम गड़बड़ाया हुआ है, लेकिन बुधवार की शाम चार बजे के आसपास फिर से मौसम बदला। श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के सेसईपुरा क्षेत्र में 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई और फिर आधा घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान चने से भी बड़े आकार के ओले गिरे। जिससे सेसईपुरा के साथ ही आमेठ, रानीपुरा, कटीला, कपीला, निचली खोरी, बांसेड़, बांसरैया आदि गांवों में गेहूं, चना और सरसों की फसलें प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़े चना और गेहूं पककर तैयार रहे हैं, जिनमें ओलावृष्टि से काफी नुकसान है, वहीं सरसों क कटी पड़ी फसल की भी बालियां टूट गई है। किसानों की सूचना पर कराहल जनपद के पंचायत इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिह तोमर एवं सेसईपुरा सचिव कांति भदौरिया ने खेतो में ओलों से प्रभावित हुई फसलों को जाकर देखा।
वहीं दूसरी ओर जिले के ढोढर क्षेत्र में भी 10 मिनट तक ओले गिरे हैं, जिससे आसपास के गांवों में फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले बीती रात को जिले के दांतरदा क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई, जिससे खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल प्रभावित हुई है।
Published on:
04 Mar 2020 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
