
संक्रामक बीमारी की चपेट में आए कई गांव, नाला पूर आने से समय पर अस्पताल न पहुंच पाए 2 ग्रामीणों की मौत, 50 बीमार
श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बारिश के कारण जलभराव के बीच संक्रामक बीमारी ने तांडव मचा रखा है। इस बीमारी से अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां बीमार ग्रामीणों के साथ बड़ी विडंबना ये भी रही कि, गांव से बाहर निकलने वाले मार्ग पर एक बरसाती नाला, जो इन दिनों पूर चल रहा है, जिसके चलते ये लोग समय रहते अस्पताल भी नहीं पहुंच पा रहे। इलाज में देरी के कारण अबतक दो लोगों को जान गवानी पड़ी है। साथ ही, 50 बीमारों में से कुछ की स्थिति गंभीर हुई है।
आपको बता दें कि, ये संक्रमण जिले के विजयपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सेवापुर गांव में पैल रहा है। अबतक इस संकर्मण की चपेट में आकर जान गवाने वालों में बाबू आदिवासी और हरकिशन आदिवासी की मौत हुई है। कास बात ये है कि, ये संक्रामक रोग सिर्फ सेवापुर गांव में ही नहीं फैला है, बल्कि विजयपुर तहसील में आने वाले करीब दर्जनभर गांवों को इसने अपनी चपेट में ले लिया है।
ग्वालियर मेडिकल कॉलेज से पहुंची टीम
वहीं, मामले की जानकारी लगते ही ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एक टीम विजयपुर पहुंची है। यहां गांव के बाहरी इलाके में कैंप लगाकर ग्रामीणों का उपचार किया गया। नाले का उफान कम होने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके गंभीर मरीजों को विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संक्रमितों में दिख रहे ये लक्षण
संक्रमण की चपेट में आए ग्रामीणों को बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा उल्टी-दस्त की भी शिकायत सामने आ रही है। फिलहाल, विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल में बीमारों का उपचार किया जा रहा है। एक-दो ग्रामीणों को छोड़कर सबी की हालत खतरे से बाहर है।
कैंप लगकर किया जा रहा मरीजों का इलाज
हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एक टीम को भी विजयपुर बुलवा लिया है, जिसके द्वारा कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों को उल्टी दस्त की समस्या है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है लेकिन, अभी उन्हें ज्यादा फायदा नहीं मिला है। मरीजों की मौत के बारे में विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि, उन 2 मरीजों के बारे में की सूचना मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग और रेवेन्यू विभाग की टीमें भेजी गई हैं। जहां भी इस तरह की सूचना मिल रही है वहां हमारी टीम काम कर रही है।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो
Updated on:
28 Jul 2022 12:33 pm
Published on:
28 Jul 2022 12:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
