
पिछले चुनावों में 5-5 बूथ बनाए जाते थे महिला संचालित श्योपुर. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयेाग जहां तमाम तैयारियों में जुटा है,वहीं इस बार कई नवाचार भी हो रहे हैं। इसी के तहत श्योपुर जिले में पहली बार 75 मतदान केंद्र ऐसे भी बनाए जाएंगे, जिन पर मतदानकर्मियों के रूप में सभी महिला कर्मचारी तैनात होंगी। यही नहीं इन केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही लगाई जाएंगी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी ङ्क्षपक बूथ बनाए गए थे, जो महिलाकर्मियों द्वारा संचालित थे, लेकिन उनकी संख्या तत्समय महज 10 (दोनों विधानसभाओं में महज 5-5) थी।
कुल केंद्रों का 11 फीसदी होंगे ये केंद्र
आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कुल 656 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 75 मतदान केंद्र महिला कर्मचारी संभालेंगी। ऐसे में कुल केंद्रों का ये 11 फीसदी होंगे। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि दोनो विधानसभा क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 75 महिला संचालित बूथ बनाएं जायेगे, यह सभी मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में होगे तथा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। जिले में 50 मतदान केंद्र आदर्श बनेंगे महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित केंद्रों के साथ ही दिव्यांग अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 बूथ भी बनाये जा रहे है। जिन पर सभी कर्मचारी दिव्यांग रहेंगे। इसके अलावा 50 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन आदर्श मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर रहेगी।
यहां मतदाताओं को बैठने के लिए कुर्सियां भी रहेगी। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जाएगी। 50 केंद्रों पर 100 फीसदी मतदान का लक्ष्य दोनो विधानसभा क्षेत्रों में 50 मतदान केन्द्रो पर पूरी सर्तकता, पारदर्शिता के साथ 100 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके साथ ही स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान का प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
इस बार हम जिले में 75 बूथ ऐसे बना रहे हैं, जिन पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। इसके अलावा 50 आदर्श मतदान केंद्र और 10 केंद्र दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी द्वारा संचालित होंगे।
- संजय कुमार, कलेक्टर, श्योपुर
Updated on:
23 Oct 2023 07:59 am
Published on:
23 Oct 2023 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
