
MP News: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कार को बचाने के चक्कर में डंपर पलट गया। इसकी चपेट में आने से सड़न किनारे पोहा बेच रहे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
यह पूरा मामला मामला बारां हाइवे पर ग्राम अजापुरा के पास हुआ है। सुबह तकरीबन 7 बजे नरेश प्रजापति पोहे का ठेला लगाकर अपने दो बच्चों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान कार को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित हो गया।
नरेश ने बेकाबू डंपर को अपनी ओर आता देखा तो सबसे पहले उसने बच्चों की पीछे खेत की तरफ धकेल दिया। खुद भी भागने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण वह डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। जिसके बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया। ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated on:
17 Feb 2025 03:56 pm
Published on:
17 Feb 2025 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
