
mp news: मां अपने बच्चों के लिए सबकुछ कर सकती है ये बात आपने अक्सर सुनी होगी। मध्यप्रदेश के श्योपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां तेंदुए से लड़ गई। करीब 10 मिनट तक मां ने तेंदुए का सामना किया और बेटे को तेंदुए के जबड़े से निकाल लिया। तेंदुए के हमले में बच्चे को गंभीर चोट आई थी जिसके बाद ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को 120 टांके आए हैं और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना श्योपुर के विजयपुर के पास उमरीकला गांव की है। जहां 9 साल का बच्चा अविनाश धाकड़ अपने घर के पास खेल रहा था उसकी मां घर के मवेशियों को चारा डाल रही थी इसी दौरान तेंदुए ने अविनाश पर हमला कर दिया। तेंदुआ अपने मजबूत जबड़े में अविनाश को दबाए हुए था उसकी चीख सुनकर मां सुरक्षा भागते हुए पहुंची और तेंदुए से भिड़ गई। करीब 10 मिनट तक मां ने बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया और आखिर में तेंदुए के जबड़े से अविनाश को छुड़ा लिया।
तेंदुए के हमले में अविनाश बुरी तरह से घायल हुआ था जिसे ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविनाश को 120 टांके आए हैं और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। परिजन का कहना है कि तेंदुए ने नहीं बल्कि चीते ने हमला किया था तो वहीं वन विभाग चीते के द्वारा हमला करने की बात कह रहा है।
Published on:
21 Mar 2025 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
