
MP Election Result Live : श्योपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल 11000 वोटों से जीते
मध्य प्रदेश के चंबल संभाग में आने वाले श्योपुर जिले की श्योपुर विधानसभा सीट क्रमांक-1 पर काग्रेस के बाबू जंडेल ने निर्णायक जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दुर्गालाल विजय को 11000 वोटों से हराया है। बता दें कि, श्योपुर सीट सूबे की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट माना जाता है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस के बाबू जंडेल ने ही जीत दर्ज की थी।
17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में श्योपुर विधानसभा सीट पर 80.01 फीसदी की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 79.67 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 75.92 प्रतिशत ही वोट पड़े थे।
श्योपुर सीट का राजनीतिक इतिहास
श्योपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी पुराना है, लेकिन 1990 के बाद की राजनीति पर गौर करें तो ये बीजेपी की पकड़ वाली सीट रही है लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस ने इसे अपने पाले में ले लिया था। 2018 में श्योपुर में कुल 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।
भाजपा के दुर्गालाल विजय
2018 के घोषणा पत्र के मुताबिक 71 साल के दुर्गालाल विजय की संपत्ति करीब 2.93 करोड़ रुपए थी। पढ़ाई की बात करें तो दुर्गालाल ने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया है। इनकी विधायक पेंशन के अलावा इनकी आय का मुख्य स्रोत कृषि है। 2018 तक दुर्गालाल के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं था। वहीं, पार्टी ने दुर्गालाल को इस बार पांचवी बार टिकट देकर मैदान में उतारा था।
कांग्रेस के बाबूलाल जंडेल
मौजूदा विधायक बाबू जंडेल की उम्र 67 साल है। 2018 के घोषणा पत्र के मुताबिक इनकी संपत्ति कुल 73 लाख रुपए थी। पढ़ाई की बात करें तो जंडेल सिर्फ 8वीं पास हैं। बाबूलाल पहली बार 1994 में सरपंच बने थे। 1999 में जिला पंचायत सदस्य बने। 2003 से लेकर 2013 तक चुनाव लड़े, लेकिन हारे। आखिरकार 2018 में जीत मिली थी। विधायक बनने के बाद बाबू जंडेल प्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहते हैं। वह कभी विधानसभा सत्र के दौरान अपनी कमीज फाड़ने को लेकर चर्चा में रहे तो अपनी अनोखी मांगों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : भाजपा में बगावत, रघुनाथ का टिकट काटकर कांग्रेस से आए गोपाल सिंह को दिया
पिछले नतीजे
2018 में कांग्रेस के बाबूलाल जंडेल ने बीजेपी के दुर्गालाल विजय को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया था। बाबू जंडेल ने बीजेपी के दुर्गालाल विजय को 41 हजार 710 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। इससे पहल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दुर्गालाल विजय ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक बाबू जंडेल को 16 हजार 427 वोटों से हराया था।
विधानसभा में कुल मतदाता
अगर बात करें श्योपुर विधानसभा क्रमांक एक सीट के मतदाताओं की तो इस सीट पर कुल 2 लाख 59 हजार 424 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 579 हैं, जबकि महिला मतदाता 1 लाख 25 हजार 843 हैं।
क्या है श्योपुर की जनता की आवाज ?
1- श्योपुर शहर की सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।
2- श्योपुर में कृषि महाविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए, ताकि कृषि बाहुल्य क्षेत्र के लोग तकनीकी आधार पर कृषि कार्य कर सकें।
3- श्योपुर - शिवपुरी हाइवे को भी नेशनल हाइवे बनाया जाना चाहिए।
4- चंबल घड़ियाल अभयारण्य में चंबल सफारी शुरु होनी चाहिए, ताकि क्षेत्रीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुल सकें और क्षेत्र की पहचान में बढ़ोतरी हो।
5- विजयपुर, बड़ौदा और कराहल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जगह सिविल अस्पताल की स्थापनी की जानी चाहिए, ताकि लोगों को और बेहतर इलाज मिल सके।
6- कराहल और वीरपुर को नगर परिषद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
7- चंबल नदी पर रामेश्वर त्रिवेणी संगम के निकट बांध बनना चाहिए, ताकि किसानों के लिए पानी आपूर्ति से लेकर बिजली उत्पादन बढ़ाया जा सके।
8- जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार होने चाहिए।
9- बेरोजगारी खत्म करने के लिए जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावे देने की व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
10- कुपोषण के कलंक को मिटाने के लिए कोई ठोस कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।
Updated on:
03 Dec 2023 06:46 pm
Published on:
28 Oct 2023 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
