
sridevi
श्योपुर। दुबई में श्री देवी का अंतिम सांस लेना , पार्थिव शरीर का दो दिन बाद भारत लौटना और फिर पंचतत्व में विलीन हो जाना, चार-पांच दिनों में कपूर परिवार के लिए सब कुछ बदल गया, वो भी हमेशा के लिए। आने वाला वक़्त कभी भी पहले जैसा नहीं होगा। ज़ाहिर है, ये पल श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी बेटियों - जाह्नवी और खुशी के लिए बेहद मुश्किल हैं, लेकिन परिवार के अलावा भी मध्य प्रदेश में एक शख्स है जो श्री देवी की मौत के बाद से सदमे में है। ये शख्स श्री देवी को अपनी पत्नी मानता है।
छोड़ दिया दाना-पानी
श्रीदेवी के अलावा दूसरी किसी लड़की से शादी करने की बात भी कभी नहीं सोचता है। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से वह श्रीदेवी की तस्वीरों को संजोता रहा है और उसकी पूजा भी करता रहा है। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर उसे भी सदमा लगा, वह पांच दिन तक बगैर खाए पीए रहा। रविवार को उसने गांव में एक शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। इस सभा में उसने श्रीदेवी की तस्वीर के सामने बैठकर अपना मुंडन भी करवा दिया।
श्योपुर जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर है सोईंकला का ददूनी गांव। इस गांव में 48 वर्षीय ओपी मेहरा रहते हैं। मेहरा की शादी कराने के लिए परिजन और रिश्तेदारों ने 21 लड़कियां ढूंढी, लेकिन बालीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान बैठे परिजन ने सभी को इनकार कर आजीवन कुंवारा रहने की ठान ली। आज भी ओपी मेहरा सभी को खुलकर यही कहते हैं कि मेरी पत्नी श्रीदेवी ही है, जो अब मुझे छोड़कर चले गई।
श्रीदेवी के लिए जा चुके हैं जेल
बता दे कि जब मेहरा को ये पता चला कि 1994 में श्रीदेवी राजस्थान के कोटा में आई गई है, तब भी वे मिलने चले गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, तब भी श्रीदेवी से मिलने का जुनून उनका कम नहीं हो सका। मेहरा बताते हैं कि 1988 से 1996 के बीच ओपी मेहरा को कई बार श्रीदेवी की बहुत याद आती थी, तो वे लव लेटर लिखने बैठ जाते थे। वे इस दौरान तीन हजार से ज्यादा लव लेटर उन्हें लिख चुके हैं, जिसमें ज्यादातर प्यार का इजहार और शादी का आग्रह ही था। मेहरा बताते हैं कि 1996 में उनका दिल उस समय टूट गया था, जब बोनी कपूर ने श्री देवी से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही उन्होंने लव लेटर लिखना बंद कर दिया था। लेकिन, मेहरा मन ही मन श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानते रहे।
गांव वालों ने दी श्रद्धांजलि
श्योपुर जिले के ददूनी गांव में रविवार का नजारा बदला हुआ था, किसी बालीवुड अभिनेत्री के निधन के बाद पहली बार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में गांव के कई महिला-पुरुषों ने श्रीदेवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल के पास टेंटभी लगाया गया था, इस दौरान श्रीदेवी की तस्वीर के सामने उन्होंने मुंडन भी कराया।
श्रीदेवी के लिए लगाई जान की बाजी
मेहरा बताते हैं कि जब वे श्री की एक तस्वीर लेकर नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी हवा के एक झोंके में यह तस्वीर उड़ गई और नहर में जा गिरी। इस पर वे बगैर कुछ सोचे नहर में कूद गए, तैरना नहीं आने के बावजूद जैसे-तैसे वो श्रीदेवी की तस्वीर को नहर से निकालकर बाहर ले आए। इसके बाद 12 साल तक उसी तस्वीर को अपने घर के मंदिर में रखकर पूजा करते रहे।
पहली बार बोले अर्जुन कपूर
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर पूरी तरह टूट गए थे, और दुबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर कई तरह की प्रक्रियाएं चल रही थीं। उस समय अर्जुन कपूर ने अपने पिता के साथ खड़े होने का फैसला लिया, और वे दुबई गए. वे दुबई से लेकर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार तक अपने पिता और बहनों का सहारा बने। श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर, इस समय के बारे में कहा है। अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “आप बहादुर हैं क्योंकि जिंदगी आपको हार मानने के कई मौके देती है, लेकिन फिर भी आप इनसे लड़ते हैं और उबरते हैं, खुद को संभालते हैं और आगे बढ़ते हैं।”
जाह्नवी को मिला ये सरप्राइज
जाह्नवी ने मंगलवार को अपनी मां के बिना अपना पहला जन्मदिन मनाया। ऐसे में कपूर खानदान ने मिलकर जाह्नवी का जन्मदिन सेलीब्रेट किया। दरअसल खबरों के अनुसार, श्रीदेवी ने जाह्नवी के जन्मदिन के काफी प्लेन्स बना रखे थे और वह दुबई में भी अपने बड़ी बेटी की शॉपिंग के लिए ही रुकी थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए कपूर खानदान की बेटियों ने जाह्नवी के बर्थडे पर उन्हें सरप्राइज दिया। इस बर्थडे सरप्राइज में बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी की बेटी अंशुला कपूर ने भी हिस्सा लिया। अंशुला के अलावा जाह्नवी के 21वें जन्मदिन की इस पार्टी में सोनम कपूर , रिया कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सभी शामिल हुए। यहां जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर के साथ केक काटा।
Published on:
07 Mar 2018 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
