20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे के जन्म की खुशियां मनाईं, तीन दिन बाद अस्पताल में ही मां की मौत

बच्चे के जन्म देने की खुशियां मनी भी नहीं थी कि अस्पताल के टॉयलेट में गिरने से मां की मौत...।

2 min read
Google source verification
sheopur.png

श्योपुर। बच्चे के जन्म से पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। मिठाइयां बांटी जा रही थी। बच्चा और उसकी मां अस्पताल से डिस्चार्ज भी नहीं हुए थे कि एक घटना ने सभी का दिल दहला दिया। मेटरनिटी वार्ड के टॉयलेट में गई मां का पैर फिसलने से मौत हो गई। इधर, डाक्टरों का कहना है कि महिला को खून की कमी थी। हार्ट अटैक पेशेंट होने के कारण उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। उसके तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बाथरूम में फिसलकर गिर गई थी। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि दूसरी वजह से महिला की मौत हुई है। इधर, महिला के परिजन भी लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में टॉयलेट करने गई प्रसूता को अचानक हार्ट अटैक आया और वह गिर गई। परिजन उसे बाहर लेकर आए चिकित्सक ने चैकअप किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चार दिन पहले ही प्रसव हुआ था। प्रसूता को खून की कमी के चलते मेटरनिटी वार्ड में भर्ती कर रखा था। उसको ब्लड चढ़ाया जा रहा था। एक बोतल ब्लड चढ़ चुका था। प्रसूता काजल पत्नी सोनू आदिवासी उम्र 22 साल निवासी बोलाज कैमारा थाना टेंटरा को जिला अस्पताल में 10 से 12 दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था।

काजल गिरधरपुर निवासी अपने मामा बाबूलाल के यहां रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चार दिन पहले प्रसव हुआ था। शुक्रवार की सुबह प्रसूता को मेटरनिटी वार्ड के टॉयलेट में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

डाक्टरों का कहना है कि महिला गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल आई थी। हमने प्रसव कराने के साथ उसके लिए ब्लड की व्यवस्था की। क्योंकि उसे खून की कमी थी। उसमें महज 6.500 ग्राम ब्लड था। इसके साथ ही उसे हार्ट की समस्या भी थी। शुक्रवार की सुबह हार्ट समस्या के चलते उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड के टायलेट में महिला गिर गई थी। महिला की हालत गंभीर थी, फिर भी उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती नहीं किया गया। क्योंकि प्रबंधन ने 8 बेड वाले इस आईसीयू वार्ड में ताला लगा रखा था। उसे जनरल वार्ड में रखा था। यह महिला जब सुबह टायलेट गई तो वहां फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

वहीं श्योपुर सीएमएचओ डा. बीएल यादव का कहना है कि प्रसूता काजल को खून की कमी के साथ हार्ट समस्या थी। शुक्रवार की सुबह जब वह टॉयलेट गई थी वहां उसकी मौत हो गई। महिलाओं के लिए बनाए गए आईसीयू को जल्द ही शुरू करेंगे। अभी उसमें सिविल वर्क चल रहा है।