6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे हैं देश का भ​विष्य, रखना है संभालके, कैसे। जानिए

देवभूमि में बनाई गई है रणनीतिशिमला. देश में सभी बच्चों को दिव्यांगता से मुक्त करने के लिए पोलियाे का राष्ट्रव्यापीअभियान समय-समय पर चलाया जाता है। ऐसे में यह ऐसा मिशन है जो देश की आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ बनाना है। क्या रहेंगी तैयारियां और कैसे देश की देवभूमि में बनाई गई है रणनीति। क्योंकि एक भी बच्चा छूटा तो सुरक्षा चक्र छूटा। जानिए

less than 1 minute read
Google source verification
बच्चे हैं देश का भ​विष्य, रखना है संभालके, कैसे। जानिए

बच्चे हैं देश का भ​विष्य, रखना है संभालके, कैसे। जानिए

हिमाचल: शिशुओं कों पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
हिमाचल में शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और इस दिशा में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी मिलेगी खुराक
जिले में तीन मार्च, 2024 को पांच वर्ष तक के सभी शिशुओं को स्वास्थ्य केंद्रों, बूथों एवं मोबाइल टीमों द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला में 643 बूथों, 22 ट्रांजिट एवं 16 मोबाइल टीमों के माध्यम से 61194 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक दी जाएगी।
सदस्य व सुपरवाइजर तैनात
पोलियो दिवस के सफल आयोजन के लिए 2836 टीम सदस्यों के साथ 152 सुपरवाइजर की भी तैनाती की गई है। जिले में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के सन्दर्भ सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रांजिट बूथों पर दो-दो सुरक्षा कर्मचारी तैनाती करने का आग्रह किया तथा सभी संबंधित उपमंडल अधिकारियों (ना०) को पोलियो वैक्सीन परिवहन के लिए गाड़ियां उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस के सफल आयोजन के लिए समन्वय स्थापित करने का भी आग्रह किया।