
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना 2023-24 के अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी की कक्षा 6वीं की छात्रा आरना गुसेन का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है। पूरे देश से 247 छात्र-छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है, जिसमें भोपाल संभाग के विद्यालयों में से मात्र आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में अभिनव विचार से संबंधित मॉडल का चयन किया जाता है तथा चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा 10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस धनराशि से चयनित विद्यार्थी अभिनव विचार पर मॉडल बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हैं।
इंस्पायर अवार्ड के लिए आवश्यक मार्गदर्शन स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान इरफान अहमद अंसारी शिक्षक ने किया। मॉडल का विषय था पॉलीथिन का भविष्य में ईंधन के रूप में प्रयोग कर ऊर्जा का एक नया स्त्रोत विकसित करना है। छात्रा आरना गुसेन के पिता भूपेंद्र ङ्क्षसह आईटीबीपी शिवपुरी में अधिकारी पद पर तथा मां अंजली गुसेन पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में प्राथमिक शिक्षिका हैं।
Updated on:
15 Feb 2024 09:42 am
Published on:
15 Feb 2024 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
