4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 साल का जादूगर : आंख पर पट्टी बांधकर सिर्फ 12 सेकंड में मिला दिए क्यूब के कलर, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

- 7 साल के बच्चे का कमाल- आंख पर पट्टी बांधकर सॉल्व किया क्यूबिकल गेम- महज 12 सेकंड में मिला दिया कलर- UKG का स्टूडेंट है नन्हा महारथी 'पर्व'

2 min read
Google source verification
badarwas little magician parv

7 साल का जादूगर : आंख पर पट्टी बांधकर सिर्फ 12 सेकंड में मिला दिए क्यूब के कलर, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

संजीव जाट की रिपोर्ट

अबतक आपने देश-दुनिया में क्यूबिकल गेम खेलकर उन्हें सॉल्व करने वाले एक से बढ़कर एक महारथियों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ये माइंड गेम चंद सेकंडों में सॉल्व करने का हुनर रखने वाले एक ऐसे बच्चे के बारे में बता रहे हैं, जिसकी उम्र महज 7 वर्ष है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास नगर में रहने वाला UKG का नन्हा छात्र पर्व ओझा को क्यूबिकल गेम को सॉल्व करने में ऐसी महारथ हासिल है कि वो आंखों पर पट्टी बांधकर भी इस गेम को सॉल्व कर लेता है।

पत्रिका संवाद्दाता से खास बातचीत के दौरान छोटी उम्र में बड़े महारथी पर्व ने बताया कि क्यूबिक गेम खेलने का शौक उसे मात्र एक साल पहले 6 साल की उम्र में हुआ था। ये गेम सबसे पहले उसने यूट्यूब पर देखा था, जिसके बाद उसने अपने पिता सुनील ओझा से क्यूबिकल क्यूब लाकर देने की मांग की। पिता ने भी बच्चे की ख्वाहिश पूरी की ओर तत्काल उसे क्यूबिकल क्यूब लाकर दे दिया। तभी से वो लगातार इस गेम की प्रेक्टिस करने लगा।

यह भी पढ़ें- मैदान में शिवराज ने उठाया बल्ला, बोले- इस बार 400 पार, VIDEO

पर्व का कहना है कि उसने इस गेम को सबसे पहले मिरर में देखकर सॉल्व किया और अब वो इसका इतना बड़ा महारथी हो चुका है कि महज चंद सेकंड में ही आंखों पर पट्टी बांधकर वो किसी भी कलर को मिला देता है। पत्रिका के कैमरे में भी उसके हुनर का डेमो कराया गया। आंखों पर पट्टी बांधने के बाद महज 12 सेकंड के भीतर ही उसने बताए गए लाल रंग को मिलाकर दिखा दिया।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के ICU में भर्ती

बदरवास में रहने वाले पर्व के पिता सुनाल ओझा पेशे से वेल्डिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में उनका बेटा बड़ी प्रतिभा का धनी है। पढ़ने लिखने में भी उसका दिमाग काफी तेज है। अपने इसी गेम की महारथ के चलते वो पूरे इलाके में भी काफी फेमस है। उसके इसी हुनर को देखने अकसर लोग उनके घर आते रहते हैं। पिता का सपना है कि उनका बेटा अपने इस खेल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाए और उनके शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करने में भागीदारी निभाए।