22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नपा उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश

अवैध कॉलोनी काटने के फेर में एडीएम ने की कार्रवाई नपा उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
नपा उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश

नपा उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश

अवैध कॉलोनी काटने के फेर में एडीएम ने की कार्रवाई

नपा उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश

शिवपुरी. शहर में अवैध कॉलोनियों के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश मंगलवार की देर शाम अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी ने जारी किए। इनमें नगरपालिका उपाध्यक्ष व उनके पति सहित पांच लोग शामिल हैं।

अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी ने जिन 5 कॉलोनाइजरों पर मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं, उनमें शिवपुरी की नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास व उनके पति रामजी व्यास सहित 3 अन्य शामिल हैं। एडीएम विवेक रघुवंशी द्वारा जारी आदेश में बताया है कि नपा उपाध्यक्ष सरोज व्यास, रामजी व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी ने सर्वे नंबर 776/1/4/11 झींगुरा में अवैध कॉलोनी काटी है। वहीं परवेज खान पुत्र हयात खान निवासी बैराड़ ने सर्वे नंबर 569/1, 569/2 बैराड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी है। रामकिशन किरार पुत्र रामजीलाल किरार निवासी पोहरी ने सर्वे नंबर 112/1 कृष्णगंज पोहरी में, तथा लक्ष्मी नारायण सोनी पुत्र ग्यासीराम सोनी निवासी कालामढ़ तहसील बैराड़ ने सर्वे क्रमांक 568/1, 568/2 कालामढ़ में अवैध कॉलोनी काट दी थी। जिसके चलते आज एडीएम ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इन आरोपियों के खिलाफ मप्र नगर पालिका अधिनियम की धारा 339 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश जारी होते ही भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।