scriptAncient Jain Idol : नदी से निकली प्राचीन जैन प्रतिमा, देखने वालों की उमड़ी भीड़, पूजा-पाठ शुरु | Ancient Jain idol found in sindh river crowd gather to see and start worship | Patrika News
शिवपुरी

Ancient Jain Idol : नदी से निकली प्राचीन जैन प्रतिमा, देखने वालों की उमड़ी भीड़, पूजा-पाठ शुरु

Ancient Jain idol found in river : ग्राम सावोली की नदी में चल रहे रेत के अवैध खनन के दौरान 1 हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा निकली है। जैसे ही ये खबर लोगों में फैली यहां देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन समाज के लोगों ने प्रतिमा की पूजा-पाठ शुरु कर दी। फिलहाल, प्रशासन ने प्रतिमा को समाज जन के सुपुर्द कर दिया है।

शिवपुरीMay 19, 2024 / 03:05 pm

Faiz

Ancient Jain Idol
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले नरवर इलाके के ग्राम सावोली की नदी में शनिवार को अवैध खनन ( Illigal Sand Mining ) के दौरान एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा ( Ancient Jain idol ) निकल आई। जैन प्रतिमा निकलने के बाद इसे समाज जन ( Jain Community ) के सुपुर्द किया गया है। प्रतिमा निकलने के बाद समाज के पदाधिकारी महेंद्र जैन भय्यैन ने कहा कि नरवर से 6 कि.मी दूर ग्राम सावोली में सिंध नदी ( sindh river ) में शनिवार को जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी खुदाई के दौरान एक जैन प्रतिमा रेत के अंदर से निकली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा 1 हजार साल पुरानी है।
महेंद्र जैन का मानना है कि संभवत: मुगलों के दौर में इस प्रतिमा तो नदी में फैंका गया होगा। इधर, जैसे ही नदी से जैन भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर इलाके में फैली तो गांव में जैन समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रतिमा पूरी तरह से सही है, उसका बायां हाथ खंडित बताया जा रहा है। फिलहाल प्रितिमा निकलने की सूचना लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रतिमा को जैन समाज के सुपुर्द कर दिया।
यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा : शिवपुरी में फिर गैस लीक होने से मचा हड़कंप, पहले हो चुकी 3 लोगों की मौत

जैन मंदिर में रखी गई प्रतिमा

Ancient Jain Idol
फिलहाल, समाज के लोगों ने प्रशासन से प्राप्त भगवान जैन की प्रतिमा को नरवर के ही नए जैन मंदिर में रख दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि इस प्रतिमा का क्या करना है, इसके संबंध में विद्वानों समेत जैन मुनियों से मार्गदर्शन लेंगे। वह प्रतिमा को देखने के बाद जो भी दिशा निर्देश देंगे उसके अनुसार आगे की कार्य योजना तैयार करेंगे।
यह भी पढ़ें- ऐसे भरभरा कर गिरा 150 साल पुराना ऐतिहासिक हॉकगंज बरंडा गेट, सामने आया Live Video

दर्शन करने वालों की उमड़ी भीड़

नदी में से निकली जैन प्रतिमा के मंदिर पर पहुंचने के उपरांत जैसे ही खबर क्षेत्र में पहुंची तो न सिर्फ नरवर के जैन अनुयायी बल्कि आसपास के गांव व कस्बों के जैन धर्मावलंबी भी नरवर के जैन मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए। समाज के लोगों ने भगवान की प्रतिमा मिलने को कोई शुभ संकेत मानते हुए प्रतिमा की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन व पाठ भी किया।

Hindi News/ Shivpuri / Ancient Jain Idol : नदी से निकली प्राचीन जैन प्रतिमा, देखने वालों की उमड़ी भीड़, पूजा-पाठ शुरु

ट्रेंडिंग वीडियो