29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा सम्मेलन में पहुंचे महाआर्यमन ने कोलारस में खाई गुजिया

युवा सम्मेलन में पहुंचे महाआर्यमन ने कोलारस में खाई गुजिया युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Samuel Das

•

Updated: 11 Apr 2024, 5:24 PM IST

युवा सम्मेलन में पहुंचे महाआर्यमन ने कोलारस में खाई गुजिया

युवा सम्मेलन में पहुंचे महाआर्यमन ने कोलारस में खाई गुजिया

युवा सम्मेलन में पहुंचे महाआर्यमन ने कोलारस में खाई गुजिया
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पुत्र महाआर्यमन सोमवार की शाम कोलारस में युवा सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान महाआर्यमन ने कोलारस नगर में मौजूद रत्ना गुजिया वालों के यहां पहुंचकर गुजिया खाई। गुजिया खाने के बाद महाआर्यमन ने उसके स्वाद की न केवल तारीफ की, बल्कि यह भी कहा कि अभी तो भीड़ अधिक है, लेकिन अब मैं कभी अकेला आकर यहां फिर से गुजिया खाने आऊंगा। इसके बाद महाआर्यमन ने दुकानदार को सौ रुपए दिए, तो दुकानदार ने पैसा लेने से मना किया। इस पर महाआर्यमन ने कहा कि आज तुम पैसा ले लो, लेकिन जब दूसरी बार आऊंगा तो मत लेना। इस दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके बाद महानआर्यमन नगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे और युवाओं से काफी देर तक संवाद कर कई सवाल पूछे तो कुछ सवालों का बेहतरीन अंदाज से जबाब दिया। युवा संवाद कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवाओं की भीड़ मौजूद रही। यहां बता दें कि इस समय महानआर्यमन अपने पिता के चुनाव प्रचार के लिए गुना-शिवपुरी संसदीय दौरे पर है और वह हर रोज कहीं न कहीं कुछ अलग करके जनता का ध्यान अपनी और आकृषित करवा रहे है।
युवा संवाद के बाद महानआर्यमन शिवपुरी आए और यहां पर वह कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए और फिर ग्वालियर रवाना हो गए।