19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े भाई को हुई जेल तो छोटे भाई ने भाभी से बनाए संबंध, भाई घर लौटा तो करने लगा बवाल

बड़े भाई के जेल से छूटने आने के बाद भी उसकी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था छोटा भाई...

2 min read
Google source verification
shivpuri_news.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां बड़े भाई के जेल जाने के बाद छोटे भाई ने जबरदस्ती अपनी भाभी से संबंध बनाए और बिना शादी किए ही पत्नी बनाकर उसे अपने साथ रखता रहा। पांच साल गुजर जाने के बाद जब बड़ा भाई जेल से छूटा तो भी छोटा भाई नहीं माना और भाभी को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा रहा। लेकिन जब इसमें कामयाब नहीं हो पाया तो शराब पीकर रोजाना हंगामा करने लगा और बीते दिनों तो अपने हाथों की नस काटकर जमकर बवाल काटा। छोटे भाई की हरकतों से तंग आकर बड़े भाई ने पुलिस की मदद ली जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ा भाई जेल गया तो भाभी से बनाए संबंध
मामला शिवपुरी जिले के पिछोर इलाके के वीर गांव का है जहां रहने वाले जगदीश नाम के युवक को हत्या के एक मामले में 5 साल पहले जेल हुई थी। जगदीश के जेल जाने के बाद उसके छोटे भाई राजेश ने जबरदस्ती बड़े भाई की पत्नी यानि अपनी भाई को अपने साथ रख लिया था और उसके साथ संबंध बनाए। क्योंकि जगदीश के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी के पास भी कोई और दूसरा सहारा नहीं था इसलिए वो देवर की ज्यादती सहती रही। लेकिन पांच साल बाद जब बीते दिनों जगदीश सजा काट कर जेल से छूटा तो मजबूरी में देवर राजेश के साथ रह रही उसकी पत्नी लौटकर जगदीश के पास चली गई।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बाइक पर पति का गुस्सा उतारने वाली पत्नी का वीडियो

भाभी के लिए देवर ने काटा बवाल
बड़े भाई जगदीश के जेल से लौटकर आने के बाद जब राजेश की भाभी अपने पति के पास रहने लगी तो राजेश ये बात सहन नहीं कर पाया वो किसी न किसी बात पर विवाद करने लगा वो चाहता था कि उसके बड़े भाई की पत्नी उसके साथ रहे। राजेश रोजाना शराब पीकर आता और घर में हंगामा करता। शुक्रवार को तो राजेश ने अपने दोनों हाथों की नस काट लीं और जमकर बवाल काटा जिसके बाद जगदीश ने पुलिस को पूरी बात बताई और मदद मांगी। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और जगदीश व उसकी पत्नी से भी जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बेटी के हत्यारों का सुराग जुटाने पिता बना 'जासूस', खुद तलाश रहा कातिल, जानें पूरा मामला