24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार ने एक घंटे में ले ली भाई-बहन दोनों की जान

छर्च के टुकी गांव में कुशवाह परिवार के दो बच्चों ने तोड़ा दम
2 min read
Google source verification
बुखार ने एक घंटे में ले ली भाई-बहन दोनों की जान

बुखार ने एक घंटे में ले ली भाई-बहन दोनों की जान

शिवपुरी। जिले के पोहरी विधानसभा के छर्च थाना अंतर्गत टुकी गांव में रहने वाले एक कुशवाह परिवार के दो बच्चों की बुखार ने जान ले ली। बताया जाता है कि शनिवार को महज एक-एक घंटे के अंतराल पर दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

छर्च के ग्राम टुकी में सरदारों की जमीन पर बटाई का काम करने वाले रामभजन कुशवाह के बेटा कुलदीप उर्फ रिंकू (8) व ढाई साल की बेटी चंदावली उर्फ भूरी, को पिछले तीन-चार दिन से हल्का बुखार था। कुशवाह परिवार उनका इलाज कराने लिए देवरी गांव ले गया, वहां से लौटने के बाद बच्चों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। चूंकि यह गांव राजस्थान बॉर्डर के नजदीक है, इसलिए सरदारों के वाहन से दोनों बच्चों को लेकर यह परिवार पहले शाहबाद और फिर बारां पहुंचे। बारां में उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। इसके बाद किसान अपने बेटे को लेकर कोटा पहुंचा, लेकिन वहां उसके बेटे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महज एक घंटे के अंतराल में दोनों बच्चों को गंवाने से यह पूरा परिवार गमजदा हो गया। अब इस परिवार के पास एक बेटी ही बची है।

वहीं इस संबंध में नसीएमएचओ डॉ. अर्जुनलाल शर्मा का कहना है कि कुशवाह परिवार की जमीन आदि देवरी गांव में है तथा उसके दो बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही हमने वहां पर अपनी टीम भेजी थी, लेकिन उस गांव में कोई भी बीमार नहीं मिला।

यह भी एक सच है
छर्च में भी शासकीय अस्पताल है, लेकिन वहां पर मौजूद स्टाफ का व्यवहार ग्रामीणों के साथ अच्छा नहीं रहता, इसलिए ग्रामीणजन वहां पर उपचार कराने की बजाए राजस्थान में इलाज कराने जाते हैं। कुशवाह परिवार ने भी ऐसा ही किया।

देवरी राजस्थान में ही आता है, इसलिए हम बारां के सीएमएचओ से बात करके उस प्राइवेट डॉक्टर पर कार्रवाई करवाएंगे, जिसके इलाज से दोनों बच्चों की मौत हो गई। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
डॉ. अर्जुनलाल शर्मा, सीएमएचओ