
शिवपुरी. शिवपुरी जिले में एक महिला के साथ क्रूरता की हदें पार किए जाने का मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने एक महिला के साथ जो किया उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे महिला को मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। बताया गया है कि मेडिकल जांच में महिला के प्राइवेट पार्ट में जले के निशान मिले हैं, डॉक्टर्स ने बताया कि एमएलसी की रिपोर्ट आने के बाद सभी चोटें स्पष्ट सामने आ पाएंगी।
आंखों पर पट्टी बांधकर जलाया प्राइवेट पार्ट
जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 साल की महिला की आंखों पर पट्टी बांधकर शुकवार की देर शाम गर्म फुंकनी से प्राइवेट पार्ट पर जगह-जगह जला दिया। महिला को गंभीर हालत में रात दो बजे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह रात में अपने खेत पर काम कर रही थी, तभी दो लोगों ने आकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी, फिर उसके साथ बर्बरता की गई। लोहे की फुंकनी को गर्म करके प्राइवेट पार्ट में डालने के साथ ही उसके स्तन व गालों को भी फुंकनी से जलाया गया। महिला की प्राथमिक रिपोर्ट कोतवाली शिवपुरी में दर्ज की गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राइवेट पार्ट में हैं जले के निशान
महिला के प्राइवेट पार्ट में जले के निशान हैं, एमएलसी आने पर उसकी सभी चोटें स्पष्ट सामने आएंगी। महिला को बीती रात मेडिकल कॉलेज में लाया गया, तथा उसका उपचार किया जा रहा है।
डॉ. केबी वर्मा, डीन मेडीकल कॉलेज शिवपुरी
मामले की जांच जारी
महिला ने खेत पर जो जगह बताई है, वहां पर इस तरह की बर्बरता के कोई निशान नहीं मिले हैं। अभी महिला के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद जो कुछ वो बताएगी, उसके अनुरूप ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी
Published on:
23 Oct 2022 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
