
संजीव जाट की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
EXCLUSIVE INTERVIEW : मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर जगह-जगह जश्न मनाए जा रहे हैं तो वहीं सराकर के मंत्री-विधायक एक साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव से पत्रिका संवाददाता ने खास बातचीत की। इस दौरान विधायक ने प्रदेश सरकार की एक साल के कार्यों पर चर्चा की। साथ ही, डबल इंजन की सरकार से क्षेत्र और प्रदेश की जनता को मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद खास माने जाने वाले कोलारस विधायक महेंद्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बीत एक साल के दौरान हुए कार्यों का जिक्र करते हुए विकास की रफ्तार का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार को दिया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने विशेष उपलब्धियों का श्रेय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया। बातचीत के दौरान विधायक महेंद्र यादव ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और उनके पिता पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पिता-पुत्र को ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कराया विकास नजर नहीं आया।
शिवपुरी जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष बने जसवंत जाटव को लेकर करेरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक द्वारा आपत्ति जताने के सवाल पर विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, जब कोई नया जिम्मेदार बनता है तो 70 परसेंट लोग उसके पक्ष में रहते हैं तो 30 परसेंट नाराज भी रहते हैं। पार्टी का पद संगठन को मजबूत करने और उसके कार्य करने के लिए है। वो कोई सत्ता का पद नहीं है। संगठन का पद है, सबको लेकर चलना होता है। इनमें सभी मंडल अध्यक्ष हैं, सभी महामंत्री हैं, उपाध्यक्षों को। ये पार्टी इतना बड़ा परिवार है। इसमें थोड़ी बहुत नोक-झोंक हो जाती है। ये इतना बड़ा मेटर नहीं है।
आगामी चार वर्षों में किन-किन कामों को प्राथमिकता देंगे? इसपर जवाब देते हुए विधायक यादव ने कहा- 'क्षेत्र में होने वाले कार्य जनता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर किए जा रहे हैं। ताकि, जो भी कार्य किया जाए बेहतर ढंग से क्षेत्र के लिए अच्छे से अच्छा किया जाए। लेकिन, ये बात तो स्पष्ट है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के माध्यम से हम अपने क्षेत्र के लिए विकास का जो भी कार्य कराना चाहेंगे, उसे क्षेत्र के लोगों के लिए करा लेंगे।'
भाजपा के पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आने वाले नेताओं के बीच समन्वय के सवाल पर विधायक महेंद्र यादव ने कहा- 'ऐसी तो पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं है। असल में मुझे तो अब ये भी याद नहीं आता कि मैं कभी कांग्रेस का सदस्य था। बल्कि मुझे तो लगता है कि मैं हमेशा से ही भाजपा का सदस्य रहा हूं। ये सिर्फ मैरी ही सोच नहीं है, बल्कि पार्टी के नए-पुराने सभी सदस्यों में इस तरह की कोई सोच नहीं है। सभी के अधिकारों का सम्मान पार्टी में होता है।'
राघौगढ़ से विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवपुरी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाया है कि, उन्होंने यहां उद्योग और विकासकार्यों के बजाए माधव नेशनल पार्क में शेर-चीते लाने का कार्य ही किया है? इसपर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र यादव ने कहा कि जयवर्धन सिंह के पिता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे। वो अपने कार्यकाल में काफी विकास कर सकते थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ राघौगढ़ के बारे में ही सोचा, शिवपुरी जिले के बारे में कभी सोचा ही नहीं। उन्होंने तो सिर्फ अपने लोगों को अवैध उत्खनन कराने के लिए छोड़ा रखा। उन्हें दूसरों के विकास कैसे दिखेंगे।
Updated on:
23 Jan 2025 06:27 pm
Published on:
23 Jan 2025 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
