
कई जगहों पर पानी भी गिरने लगा है
शिवपुरी। एमपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। यूं तो नौतपा चल रहा है पर इसकी शुरुआत से ही बारिश का दौर भी प्रारंभ हो गया। हाल ये है कि प्रदेशभर में तेज हवाएं चल रहीं और आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। इसके कारण मौसम में ठंडक आ गई है। रविवार को भी राज्य में अधिकांश जगहों पर बादल छाए हैं और कई जगहों पर पानी भी गिरने लगा है।
मौसम का कुछ ऐसा ही हाल शिवपुरी में भी देखा जा रहा है। रविवार सुबह यहां अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगीं। आँधी के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते बादल बरसने भी लगे। कुछ ही देर में ओले भी गिरने लगे। जिला मुख्यालय पर ओले गिरने के साथ ही आसपास भी ओले गिरने की सूचना है।
इधर मौसम विभाग के अनुसार अभी बरसात जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 7 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से यह मौसम बना है। ऐसे में इस बार नौतपा ठंडा ही गुजर जाने की संभावना जताई जा रही है।
इधर बारिश ओला और आंधी से व्यापक तबाही भी हो रही है। खरगोन जिले में आंधी से आधा दर्जन गांवों में खासी बर्बादी हुई है। यहां कई मकान टूट गए हैं जिससे लोग बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों को सरकारी मदद का इंतजार है लेकिन 6 दिन बाद भी उन्हें प्रशासन की ओर से कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। अब खरगोन के विधायक रवि जोशी ने भी इसके लिए कलेक्टर से भेंट की है।
Updated on:
28 May 2023 10:31 am
Published on:
28 May 2023 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
