20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में मुस्लिम लड़के साथ मौजूद थी हिंदू लड़की, पीछे से पहुंच गए बजरंग दल कार्यकर्ता, फिर थाने में मचा बवाल

-होटल में मुस्लिम लड़के साथ मौजूद थी हिंदू लड़की-बजरंग दल कार्यकर्ता पकड़कर कोतवाली थाने ले आए-कार्यकर्ता पुलिस पर बनाने लगे लव जिहाद का केस दर्ज करने का दबाव-पुलिस नहीं मानी तो थाने में ही धरने पर बैठे कार्यकर्ता-फिर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

2 min read
Google source verification
News

होटल में मुस्लिम लड़के साथ मौजूद थी हिंदू लड़की, पीछे से पहुंच गए बजरंग दल कार्यकर्ता, फिर थाने में मचा बवाल

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की दोस्ती एक बार फिर विवाद का कारण बन गई। आज सुबह बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर बायपास के पास पर स्थित युवराज होटल से दोनो को पकड़ा और कोतवाली थाने ले आए। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ता इस बात पर अड़ गए कि, लड़के के खिलाफ लव जेहाद का मामला दर्ज किया जाए।


हालांकि, पुलिस की ओर से लड़के और लड़की की ओर से जब बयान दर्ज किये गए तो उन्होंने माना कि, इस मामले में लव जिहाद का केस नहीं बनता। पुलिस द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को काफी समझाइश दी गई, बावजूद इसके कार्यकर्ता लड़के के खिलाफ कड़ी कारर्वाई करने की मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें- भीड़भाड़ वाले इलाके में आपस में भिड़े दो सांड, मची भगदड़, कई गाड़ियां भी टूटीं, हैरान कर देगा वीडियो


महिला SI और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस

इसपर कोतवाली थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका पाराशर और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हो गई। महिला सब इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, सिर्फ हिंदू-मुस्लिम होने का मतलब लव जिहाद नहीं है। पहले कानून पढ़कर आओ, यह मामला लव जेहाद का नहीं है।


पुलिस ने कराया मामला शांत

मामले पर बजरंग दल की मर्जी के अनुरूप कार्रवाई न होने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस को बाजार बंद करवाने की चेतावनी तक दे डाली। साथ ही, सभी कार्यकर्ता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। जब कोतवाली में कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे तो पुलिस ने भी उनके खिलाफ एक्शन लेने का फैसला लिया। इसपर, पुलिस के इरादे भांपते हुए कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने वाले मोबाइल पर बात करने का बहाना करके प्रदर्शनकारियों के बीच से हटकर थाना परिसर से बाहर निकल गए। इसके बाद पुलिस ने कार्यकार्ताओं को धरने से उठाकर मामला शांत कराया।