26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़भाड़ वाले इलाके में आपस में भिड़े दो सांड, मची भगदड़, कई गाड़ियां भी टूटीं, हैरान कर देगा वीडियो

-बीच सड़क पर आपस में भिड़े दो सांड-सड़क के दोनों तरफ मौजूद थे कई लोग-भगदड़ में कई बाइकें गिरकर क्षतिग्रस्त हुईं-सांडों की लड़ाई का वीडियो कर देगा हैरान-कड़ी मशक्कत के बाद नगर निगम ने किया रेस्क्यू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2022, 1:05 PM IST

News

भीड़भाड़ वाले इलाके में आपस में भिड़े दो सांड, मची भगदड़, कई गाड़ियां भी टूटीं, हैरान कर देगा वीडियो

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में सांड, गाय और बेलों को शहर की सड़कों से हटाया नहीं जा रहा है। आए दिन इन जानवरों के कारण न सिर्फ यहां सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है, बल्कि हर कभी शुरु हो जाने वाली इनकी लड़ाइयों से शहर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। सांडों का आतंक का ताजा नजारा शुक्रवार को एक बार फिर शहर के व्यस्ततम इलाके में देखने को मिला।


शहर के चहल पहल और व्यस्तम इलाका माने जाने वाले सराफा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दो सांड आपस में भिड़ गए। जिस दौरान ये घटना हुई, तब इलाके में बड़ी तादाद में लोग और वाहन मौजूद थे। सांडों की इतनी जोरदार लड़ाई देख लोगों की सांसे अटक गईं। दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। सड़क की दोनों दिशाओं पर लोगों के साथ साथ वाहनों की भीड़ लग गई। सांडों की लड़ाई को देख वहां मौजूद लोग एक तरफ तो वहां से रास्ता बदलते नजर आए, तो वहीं सांडों द्वारा दौड़ लगाने के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहनों को बीच सड़क पर ही छोड़कर जान बचाने के लिए इदर उधर भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें- 'Rail Madad App' दे रहा अजीब जवाब, यात्री ने पूछा- ट्रेन कितनी लेट है, जवाब आया- आपके पिताजी का क्या जा रहा है


इस तरह पकड़ाई आया सांड

सांडों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। दुकानों के बाहर खड़ी कई मोटर साइकिलों गिरा दीं, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। लड़ाई के बाद एक सांड पास के ही घर भी घुस गया, जिसके बाद लोगों ने घर का गेट बंद कर निगम को सूचित किया। सूचने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचा निगम अमला सांड को पकड़ कर शहर से बाहर छोड़ आया।


शहर में बढ़ता जा रहा है सांडों का आतंक

आपको बता दें कि, शहर में लगातार सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही यहां एक सांड ने एक महिला को उठाकर पटक दिया था, जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से ही निगम ऐसे आवारा सांडों को पकड़ने के लिए अभियान तो चला रहा है, बावजूद इसके शहर की सड़कों पर इनकी तादाद कम दिखाई नहीं रही है।