26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Rail Madad App’ दे रहा अजीब जवाब, यात्री ने पूछा- ट्रेन कितनी लेट है, जवाब आया- आपके पिताजी का क्या जा रहा है

एप पर यात्री ने पूछा कि- ट्रेन कितनी लेट है? इसपर एप की ओर से जवाब मिला- आपके पिताजी का क्या जा रहा है। अब रेलवे ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2022, 12:03 PM IST

News

'Rail Madad App' दे रहा अजीब जवाब, यात्री ने पूछा- ट्रेन कितनी लेट है, जवाब आया- आपके पिताजी का क्या जा रहा है

रतलाम. भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को सुलभ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए यात्रियों से जुड़ी किसी भी जानकारी, समस्याओं और शिकायत के को तत्काल निराकरण करने के लिए 'रेल मदद एप' लॉन्च किया है। इस खास एप की मदद से यात्री रेल यात्रा के दौरान आने वाली किसी भी परेशानी का समाधान पा सकता है। हालांकि, प्रदेश के रतलाम में एक यात्री को एप से मदद लेना भारी पड़ गया। एप पर यात्री ने पूछा कि- ट्रेन कितनी लेट है? इसपर एप की ओर से जवाब मिला- आपके पिताजी का क्या जा रहा है। हालांकि, यात्री की शिकायत पर रेलवे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन कर्मचारिय़ों को सस्पेंड कर दिया है। डीआरएम विनीत गुप्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है।


बता दें कि, ये मामला रतलाम रेल मंडल का है। ट्रेन लेट होने पर पसैंजर ने रेल मदद एप पर ट्रेन के संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन, एप द्वारा दिये गए जवाब ने यात्री को हैरान कर दिया। यात्री को जवाब मिला कि- आपके पिताजी का क्या जा रहा है। पूछे गए सवाल के उचित जवाब के बजाय भद्दी प्रतिक्रिया मिलने पर यात्री भी नाराज हो गया। उसने तत्काल ही इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की। रेलवे ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए एप सुविधा पर प्रतिक्रिया देने वाले तीनों दोषी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर निकली प्याज - लहसुन की शवयात्रा, किसान बोले- कौड़ियों के दाम खरीद रहे व्यापारी


एप को लेकर रेलवे का दावा

रेलवे के दावे के मुताबिक, 'रेल मदद एप' 24×7 सक्रिय रूप से सेवारत है। रेलवे इस एप से यात्रियों की शिकायतों का समाधान करने का दावा सिर्फ 7 मिनट के भीतर करता है। यात्री की ओर से शिकायत रजिस्टर होने के बाद रेलवे द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को एसएमएस देकर सूचित भी किया जाता है। एसएमएस से तुरंत आईडी मिलती है। इसके साथ ही 'रेल मदद एप' पैसेंजर की शिकायतों के समाधान का रियल टाईम फीडबैक देता रहता है। इसके लिए यात्री को एक ऑनलाइन फार्म भरना होता है। इसमें शिकायत संबंधित विवरण, घटना की तिथि, घटना का स्थल आदि जानकारी का उल्लेख करना होता है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो