शिवपुरी। बीते दिनों एनक्यूएएस की टीम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल की गैलरी, पोर्च, गार्डन को सजाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दर्जनों पौधे कहीं से भाड़े पर मंगाए थे। टीम के जाने के बाद सोमवार को इन सभी पौधों को एक ट्रैक्टर-टॉली में भरकर वहीं वापस भिजवा दिया गया, जहां से इन्हें भाड़े पर मंगाया गया था।