26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काली मां को कहे अपशब्द और तोड़ दी प्रतिमा, नवरात्रि में भाई की हत्या के लिए भगवान को बताया दोषी

MP News : एक शख्स की पिछली नवरात्रि में हत्या हो गई, ऐसे में अपने चचेरे भाई की हत्या के लिए आगबबूला ग्रामीण मां काली को दोषी मान बैठा। उसने अपशब्द कहते हुए माता की प्रतिमा पर पत्थर पटक दिया।

2 min read
Google source verification
MP News

काली मां को कहे अपशब्द और तोड़ दी प्रतिमा (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तेदुआ थाना इलाके में गुस्से में आपा खो चुके शख्स ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल बना दिया है। दरअसल, यहां एक शख्स की पिछली नवरात्रि के दिनों में हत्या हो गई है, ऐसे में अपने चचेरे भाई की हत्या के लिए आगबबूला ग्रामीण मां काली को दोषी मान बैठा। इसी के चलते उसने न सिर्फ माता को जमकर अपशब्द कहे, इसके बाद माता की प्रतिमा पर पत्थर पटक दिया, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना के बाद इलाके में युवक के प्रति खासा नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि, एक साल पहले नवरात्रि की पष्ठी तिथी के दिन कुटवारा गांव में रहने वाले मैसी जाटव नाम के युवक की उसी के भतीजे ने हत्या कर दी थी। चूंकि हत्या नवरात्रि के दिनों में हुई थी, इसलिए मैसी का चचेरा भाई दानवीर इसके लिए माता को जिम्मेदार मान बैठा। इसी के चलते कुटवारा में रहने वाला दानवरी जाटव शराब के नशे में धुत्त होकर आया और काली माता मंदिर के सामने खड़े होकर जमकर गालियां देने लगा। नशे में धुत युवक बोला कि, 'अगर तुम चाहतीं तो मेरा भाई मैसी न मरता, उसे तुमने ही मारा है।'

पत्थर पटककर तोड़ दी प्रतिमा

ये बात जब पास बैठे कृष्णवीर लोधी, सुखवीर, प्रमोद शिवहरे, धन्नालाल जाटव, चन्दपाल सेन के साथ-साथ गांव के अन्य लोगों ने सुनी तो उन्होंने दानवीर को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने दानवीर से जाने को कहा, लेकिन दानवीर के दिमाग में देवी मां के प्रति इस कदर आक्रोश भरा था कि, उसने पास पड़ा एक पत्थर उठाकर उसे माता की प्रतिमा तोड़ दी।

गांव वालों ने थाने में दर्ज की शिकायत

इस बात से गांव वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाई की एक साल पहले ठीक इसी दिन हत्या हो गई थी

मामले को लेकर तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि, आरोपी युवक के भाई की एक साल पहले ठीक इसी दिन हत्या हो गई थी। इसी के चलते वो मंदिर में खड़ा होकर भगवान को गालियां दे रहा था और फिर माता की प्रतिमा को पर पत्थर पटक दिया। हमने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।