22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी क्वार्टर में मिला रेलवे कर्मचारी का शव, सिर पर चोट के निशान

mp news: रेलवे क्वार्टर के कमरे में मिला ट्रैकमैन का शव, पीछे का दरवाजा खुला मिला।

2 min read
Google source verification
shivpuri

railway employee trackman dead body found in quarter

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे क्वार्टर में रेलवे कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को सबसे पहले रेलवे कर्मचारी के साथी ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था जबकि पिछला दरवाजा खुला हुआ था। शव कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

रेलवे में ट्रैकमैन था मृतक

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 34 वर्षीय कमलेश कुशवाह पुत्र हरीराम कुशवाह के रूप में हुई है। कमलेश कुशवाह उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट का रहने वाला था और रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था। साथी कर्मचारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को कमलेश की छुट्टी थी और वो अपने क्वार्टर पर ही था। सुबह से वो क्वार्टर से बाहर नहीं निकला था और रात तक जब बाहर नहीं आया तो उसने कमलेश के क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब कमलेश ने कोई जवाब नहीं दिया तो साथी आकाश श्रीवास्तव ने खिड़की से झांककर देखा तो कमलेश जमीन पर पड़ा हुआ था।

सिर पर चोट के निशान

shivpuriसाथी कर्मचारी आकाश श्रीवास्तव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जबकि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। किसी तरह पुलिस क्वार्टर में घुसी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतक कमलेश के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और कमरे में उल्टी भी पड़ी हुई थी। पुलिस की सूचना पर कमलेश के परिजन शिवपुरी पहुंचे जिसके बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि कमलेश के चार बच्चे हैं, पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।