25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप केस में फंसे पंजाब के विधायक गिरफ्तार, पुलिस ने एमपी से पकड़ा

MLA Harmeet Singh Pathanmajra- आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को एमपी के शिवपुरी से पकड़ा

2 min read
Google source verification
Punjab MLA Harmeet Singh Pathanmajra arrested in MP

Punjab MLA Harmeet Singh Pathanmajra arrested in MP

MLA Harmeet Singh Pathanmajra - पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को एमपी से गिरफ्तार किया गया है। वे करीब 7 माह से फरार चल रहे थे। एक रेप केस में पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। एक महिला ने उन पर यौन शोषण, धमकाने और अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गायब हो गए। बुधवार को उन्हें एमपी के शिवपुरी से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को एक कार में पकड़ा। उन्हें गिरफ्तार कर पंजाब ले जाया गया है।

हरमीतसिंह पठानमाजरा सनौर के विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी से पहली बार विधायक बने हैं। पठानमाजरा के खिलाफ पिछले साल 1 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइंस पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। ज़ीरकपुर की एक महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस में केस दर्ज होने की भनक लगते ही विधायक हरमीतसिंह पठानमाजरा फरार हो गए। पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के करनाल पहुंची थी तो पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया और गोलियां भी चलाई गईं।

पटियाला पुलिस को सूचना मिली कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा एमपी में हैं। वे अपने कुछ साथियों के साथ कार से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पटियाला पुलिस सक्रिय हुई और शिवपुरी के पास से विधायक हरमीतसिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया। 6 महीने से फरार चल रहे विधायक को दो साल पुराने रेप केस में पटियाला पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। विधायक हरमीत पठानमाजरा को ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। वे अपने समर्थकों के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो से कहीं जा रहे थे। पुलिस उन्हें लेकर पटियाला चली गई है।

गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस की 5 टीमें शिवपुरी आई

विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को जब गिरफ्तार किया गया तब स्कॉर्पियो में उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे । उनकी गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस की 5 टीमें शिवपुरी आई थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ भी की। पुलिस अब आरोपी विधायक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी में है।