6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result Live : भाजपा के रमेश खटीक चुनाव जीते, आखिरी तक चली कांटे की टक्कर

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट क्रमांक- 23 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए थे। वहीं, आज इस सीट पर जीत हार का फैसला भी हो गया है। भाजपा ने रमेश खटीक ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव को 3200 वोटों से हराया है।

4 min read
Google source verification
MP Election Result Live

MP Election Result Live : भाजपा के रमेश खटीक चुनाव जीते, आखिरी तक चली कांटे की टक्कर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अंतर्गत आने वाले शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट पर हुए मतदान के नतीज सामने आ गए हैं। मतगणना पर गौर करें तो इस बार करैरा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हुआ है। इसके बाद बाजपा के रमेश खटीक चुनाव जीते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक 16 राउंड में कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव से पीछे रहे थे। लेकिन अंतिम चार राउंडों में एकाएक बढ़त बनाते हुए उन्होंने जीत हासिल की है। रमेश खटीक करैरा सीट पर 3200 वोटों से जीते हैं।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में करैरा विधानसभा सीट पर 75.77 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 73.62 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 72.15 प्रतिशत वोट पड़े थे।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

विधानसभा के समीकरण


2018 के आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। एक लाख मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग के हैंय़ सामान्य वोटर करीब 34 हजार और 8 हजार के करीब मुस्लिम मतदाता हैं। इसके साथ ही जाटव, रावत, पाल और लोधी बाहुल्य इलाका होने के कारण इनके वर्चस्व में आता है। 2008 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिसमें खटीक और जाटव समाज से विधायक चुने जा रहे हैं। आगामी 10 साल तक सामान्य या ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। यहां जाटव वोटर अधिक हैं, लेकिन स्थानीय जनता भी चेहरा देखकर ही परिणाम देती है। इस बार चुनाव यहां भी दिलचस्प होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चंदेरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, जानें सियासी समीकरण


भाजपा के रमेश खटीक

रमेश प्रसाद खटीक को भारतीय जनता पार्टी ने करैरा विधानसभा से अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। खटीक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं, जो करेरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : चाचौड़ा विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय, भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर


कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव

कांग्रेस पार्टी ने करैरा विधानसभा सीट से इस बार प्रागीलाल जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है। 5वीं कक्षा पास प्रागीलाल जाटव 50 वर्ष के हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भांडेर विधानसभा सीट पर भाजपा का विजय रथ रोकना कांग्रेस के लिए चुनौती, जानें सियासी समीकरण


करैरा विधानसभा के मतदाता

करैरा का विधानसभा क्रमांक 23 है। विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 65 हजार 207 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 762 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 441 है। इनमें 4 थर्ड जेंडर हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मेहगांव विधानसभा में भाजपा ने बागी को तो कांग्रेस ने पूर्व अफसर पर खेला दांव, जोरदार है टक्कर


विधानसभा की जनता की आवाज

- करैरा में पीने के पानी की समस्या अधिक है। इस बार जनता उस प्रत्याशी को चुनने का मन बनाए हुए है जो इन समस्याओं का निदान कराने की गारंटी दे।

- यहां की बदहाल सड़कों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में चुने जाने वाले जम प्रतिनिधि को सड़कों के सुधार की गारंटी देनी होगी।

- जिले में उद्योग धंधे न होने की वजह से बेरोजगारी की समस्या है, तथा लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है।

- शहर को पर्यटन नगरी कहा जाता है, लेकिन पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसी ने कोई पहल नहीं की।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : मुंगावली विधानसभा पर सिंधिया का प्रभाव, इस सीट पर 3 साल में 3 बार हुए चुनाव, जाने क्यों ?


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। 17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।