10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग लड़की बनी सगे चाचा के बच्चे की मां, आपबीती सुन हर कोई दंग

MP News: शिवपुरी जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Minor girl gave birth child in shivpuri

नाबालिग लड़की बनी सगे चाचा के बच्चे की मां( फोटोः एआई जेनरेट)

MP News: शिवपुरी जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहीं किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने जब पड़ताल की तो दुष्कर्म का पता चला। किशोरी के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसे बेटा कहकर बुलाने वाले उसके सगे चाचा ने ही दुष्कर्म(Minor girl gave birth child) किया था। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी अभी फरार है।

ये भी पढ़े - सुहागिनों को कर दिया विधवा…एमपी में अजीबोगरीब फर्जीवाड़ा

धमकाकर करता था कुकृत्य

जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी चाचा अपनी ही भतीजी को कई महीनो से धमकाकर उसके साथ कुकृत्य कर रहा था। किशोरी गर्भवती(Minor girl gave birth child) हो गई और उसने बीते रोज एक शिशु को जन्म दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद देहात थाना पुलिस ने किशोरी के प्रारंभिक बयान लिए तो पूरी घटना सामने आई।

ये भी पढ़े - छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत 29 घायल

आरोपी की तलाश जारी

आरोपी चाचा कोलारस के एक गांव का रहने वाला है। जब आरोपी को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी लगी तो वह भी अपने गांव चला गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।