
शिवपुरी विधानसभा सीट से घोषित हुए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने जहां सोमवार को अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर दिया, वहीं कांग्रेस में टिकट को लेकर फिर असमंजस गहरा गया। वीरेंद्र रघुवंशी ने भोपाल में डेरा डाल दिया, जबकि देर शाम सामने आए पूर्व सीएम दिग्विजय ङ्क्षसह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए। जिसके चलते शिवपुरी शहर में अब फिर से चर्चा चल निकली है कि आखिर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा..?।
जिले की शिवपुरी विधानसभा से घोषित हुए कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह ने रविवार को पिछोर में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी के समर्थन की गई सभा में यह कहा था कि मैं वापस भी आ सकता हूं, यह जरूरी नहीं है कि मैं शिवपुरी से ही चुनाव लडूं। अभी यह कयास चल ही रहे थे कि सोमवार की सुबह 10 बजे वीरेंद्र रघुवंशी ने भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद शाम लगभग 6 बजे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की भोपाल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सामने आया। जिसमें दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि यह लग रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं, इसलिए हमने केपी सिंह को शिवपुरी से टिकट दिया। केपी ने भी ज्योतिरादित्य के खिलाफ चुनाव लड़ने में कोई नानुकुर नहीं की, बल्कि वे अपनी पिछोर सीट छोडकऱ शिवपुरी आ गए। अब चूंकि शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, तो हम अब विचार कर रहे हैं कि क्या करना है।
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: चुनावी प्रचार के बीच पारंपरिक शाही लिबास में सिंधिया ने परिवार के साथ देवघर में किया कुलदेवता पूजन
ये भी पढ़ें : mp election 2023 सिंधिया के महल के अंदर विरोध करने वाले समर्थकों के साथ मुन्नालाल का यू टर्न, बाकी रह गया मलाल
Updated on:
24 Oct 2023 09:18 am
Published on:
24 Oct 2023 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
