28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी की पहली सालगिरह पर गिफ्ट मिली सौतन, जानिए क्या है पूरा मामला

10 जून 2022 को थी शादी की पहली सालगिरह..उसी दिन पति ने रचाई दूसरी शादी..

2 min read
Google source verification
shivpuri.jpg

शिवपुरी. शादी की पहली सालगिरह पर गिफ्ट के तौर पर सौतन मिलने का मामला शिवपुरी का है। जहां शादी के एक साल बाद ही एक नवविवाहिता की दुनिया में ऐसा भूचाल आया कि जिस गृहस्थी को सजाने के वो सपने देख रही थी वो तहस नहस हो गए। अब नवविवाहिता ने एसपी से मामले की शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ही प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और फिर शादी से मुकर गया था जिसके कारण उसने रेप का केस दर्ज कराया था और तब कहीं प्रेमी ने उसके साथ शादी की थी।

शादी की सालगिरह पर गिफ्ट में मिली सौतन
मामला शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना इलाके का है। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 10 जून 2021 को बीपी नाम के युवक से हुई थी और 10 जून 2022 को शादी की पहली सालगिरह पर ही पति ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने आगे बताया कि उसकी शादी 2018 में बीपी के साथ तय हुई थी लेकिन तब बीपी के परिजन की ओर से दहेज की डिमांड करने पर शादी टूट गई थी। लेकिन शादी टूटने के बाद भी बीपी ने उससे संपर्क बनाए रखा और शादी करने की बात कहता रहा। वो बीपी की बातों में आ गई और उसके कहने पर शिवपुरी में पढ़ाई के नाम पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें- मां ने चेक किया बेटी का मोबाइल तो उड़े होश, ब्लैकमेल कर दो लड़के कर रहे थे रेप


रेप केस से बचने रचाई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि बीपी कई बार शिवपुरी में उससे मिलने आया और कमरे पर रुका जहां शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक साल बाद जब उसने बीपी से शादी के लिए कहा तो बीपी ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद उसने पुलिस में रेप की शिकायत साल 2019 में दर्ज कराई थी। रेप का मामला दर्ज होने के बाद बीपी के परिवारवालों ने 10 जून 2021 को रजामंदी के साथ उसकी शादी बीपी से कराई थी और तभी से वो दोनों एक साथ रह रहे थे लेकिन शादी के एक साल बाद ही बीपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- पति ने काटा पत्नी के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल