30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिवासी युवको से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे दबोचे

आदिवासी युवको से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे दबोचेलूटी गई ७४ हजार रुपए की रकम में से ५१ हजार बरामदघटना में प्रयुक्त ऑटो भी किया जप्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Lokendra Singh Sengar

•

Updated: 21 Mar 2024, 2:02 PM IST

आदिवासी युवको से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे दबोचे

आदिवासी युवको से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे दबोचे


आदिवासी युवको से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लूटेरे दबोचे
लूटी गई ७४ हजार रुपए की रकम में से ५१ हजार बरामद
घटना में प्रयुक्त ऑटो भी किया जप्त
शिवपुरी। शहर की फिजिकल थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व दो आदिवासी युवको के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पकडऩे की कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई ७४ हजार रुपए में से ५१ हजार रुपए बरामद कर लिए है। सभी के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान ने बताया कि १८ मार्च को दोपहर करीब २ बजे ग्राम डबिया सुरवाया निवासी अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी अपने साथी के साथ शिवपुरी से एक बैंक से ७५ हजार रुपए निकालकर उसमें से १ हजार रुपए खर्च करने के बाद ७४ हजार रुपए लेकर वापस घर जा रहा था। तभी फिजिकल क्षेत्र के बाजाघर के पास पीछे से तीन बदमाशों ने ऑटो से इन बाइक सवार दोनो आदिवासी युवको में टक्कर मारी और मारपीट करते हुए जेब में रखे ७४ हजार रुपए लूटकर ले गए थे। पीडि़त तुरंत फिजिकल थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों से कुछ ही घंटो में तीन बदमाशों गोलू उर्फ अशोक(२६) पुत्र वनबारी रजक निवासी फोरेस्ट कॉलोनी आईटीआई काँलेज के पास शिवपुरी, गोलू (२२)पुत्र संजय योगी निवासी तारकेश्वर कॉलोनी व हेमन्त (२५) पुत्र बहादुर प्रजापति निवासी लुधावली को पकड़ लिया और इनके पास से ५१ हजार रुपए बरामद किए है। शेष राशि इन बदमाशों ने खर्च कर ली।
बॉक्स-
स्मैक का नशा करने के आदि है बदमाश
यहां बता दें कि पकड़े गए तीनों बदमाश स्मैक पीने के आदि है और घटना वाले दिन बदमाशों ने इन दोनो आदिवासियों को शराब पार्टी करते समय इनके पास मौजूद पैसे देख लिए थे। इसके बाद यह बदमाश इनके पीछे लगे और सूनसान इलाका देखकर घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए बदमाश पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके है। पूरी घटना को ट्रेस करने में पुलिस ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद ली जिससे पूरा मामला ट्रेस हो गया।