6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आशा’ को घर-घर भिजवा कर करवा रहे बाहरी लोगों की पतारसी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में घर-घर भिजवा कर इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि किसी घर में कोई व्यक्ति बाहर से आया है क्या ?

less than 1 minute read
Google source verification
'आशा' को घर-घर भिजवा कर करवा रहे बाहरी लोगों की पतारसी

'आशा' को घर-घर भिजवा कर करवा रहे बाहरी लोगों की पतारसी

शिवपुरी। कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में रहने वाले कई लोग शिवपुरी आकर रहने लगे हैं। किस घर में, कहां से लोग आकर रह रहे हैं, इस बात की पतारसी के लिए आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भिजवाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि जैसे ही कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारना शुरू किए, वैसे ही महाराष्ट्र, उप्र, गुजराज, राजस्थान सहित प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और न जाने कहां-कहां से लोग आकर शिवपुरी में रहने लगे हैं। खास बात यह है कि जो लोग बाहर से आकर शहर के विभिन्न घरों में रह रहे हैं, उनमें से अधिकतर ने, न तो अस्पताल जाकर अपना चैकअप करवाया है और न ही इस बात की जानकारी किसी जिम्मेदार को दी है, कि वह कहां से आए और वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं या नहीं।

ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में घर-घर भिजवा कर इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि किसी घर में कोई व्यक्ति बाहर से आया है क्या ? वह बीमार है अथवा नहीं, अगर बीमार है तो उसमें किस तरह के लक्षण हैं? इसके अलावा इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं किसी क्षेत्र में सर्दी, खांसी, बुखार आदि के मरीजों की संख्या अधिक तो नहीं है।