6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : पिछोर विधानसभा सीट पर 85.42% मतदान, मुकाबला लोधी vs लोधी

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट क्रमांक- 26 पर शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को संपन्न हुए मतदान में 85.42 फीसदी फाइनल वोटिंग हुई है।भाजपा ने प्रीतम लोधी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने शेखर चौधरी को इस सीट से टिकट देने के बाद नाम काटकर अरविंद सिंह लोधी को उम्मीदवारी सौंपी है।

4 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023 : पिछोर विधानसभा सीट पर 85.42% मतदान, मुकाबला लोधी vs लोधी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में आने वाले शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा प्रदेश की चर्चित सीटों में से एक है। भाजपा ने इस सीट पर कुछ साल पहले ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्प्णी करने पर शुरु हुए विरोध के कारण निष्कासित किए गए प्रीतम लोधी को दौबारा पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ साथ इस सीट से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची में शेखर चौधरी को यहां से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन क्षेत्र में हुए विरोध के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए अरविंद सिंह लोधी को मैदान में उतार दिया है। जबकि इस सीट पर केपी सिंह मौजूदा विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें इस बार शिवपुरी सीट से टिकट दे दिया है।

17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में पिछोर विधानसभा सीट पर 85.42 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 85.32 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 78.59 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें- मतदान के बाद कमलनाथ और शिवराज ने जताया जनता का आभार, इस तरह दोनों ने कर दिया जीत का दावा

विधानसभा के समीकरण

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के. पी. सिंह को 91, 463 वोट देकर जिताया था। दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार प्रीतम लोधी को 88, 788 वोट मिले थे। प्रीतम लोधी 2,675 वोटों से चुनाव हारे थे। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव में भी के. पी. सिंह को ही जीत हासिल हुई थी। उन्होंने तब भी बीजेपी उम्मीदवार प्रीतम लोधी को 7,113 वोटों से हराया था। 2008 के चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार के. पी. सिंह ही जीते थे। तब उन्होंने बीजेएसएच के भैया साहब लोधी को हराया था।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : धाकड़ vs ब्राह्मण है पोहरी विधानसभा सीट, 10 साल में ऐसे बदले समीकरण


भाजपा के प्रीतम लोधी

पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए प्रीतम लोधी का विवादों से गहरा नाता रहा है। यही नहीं उनपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। बताया जाता है कि 10वीं कक्षा तक पढ़े प्रीतम लोधी पर 37 मामले दर्ज हुए हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : करैरा विधानसभा सीट पर जनता रिपीट नहीं करती विधायक, सिंधिया का दाव भी पड़ चुका है उल्टा


कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी

कांग्रेस ने पिछोर विधानसभा सीट पर पहले शेखर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन क्षेत्र में हुए विरोध के बाद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलते हुए अरविंद सिंह लोधी को मैदान में उतार दिया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : कोलारस सीट पर एससी-आदिवासी मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी का भविष्य, होगी कांटे की टक्कर


पिछोर विधानसभा के मतदाता

पिछोर का विधानसभा क्रमांक 26 है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 68 हजार 482 है। इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 40 हजार 982 हैं। जबकि महिला मतदाता 1 लाख 27 हजार 497 हैं। वहीं, विधानसभा में 3 थर्ड जेडर हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : सिंधिया परिवार का किला है शिवपुरी विधानसभा, कांग्रेस ने भी उतार दिया अपना दिग्गज


विधानसभा की जनता की आवाज

- बदहाल सड़कों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में चुने जाने वाले जम प्रतिनिधि को सड़कों के सुधार की गारंटी देनी होगी।

- जिले में उद्योग धंधे न होने की वजह से बेरोजगारी की समस्या है, तथा लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है।

- पर्यटन नगरी के नाम से जाने जाने वाले शहर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसी ने कोई पहल नहीं की। इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : श्योपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के दुर्गालाल और कांग्रेस के बाबू जंडेल के बीच फिर कड़ी टक्कर


इस बार हर सीट पर कांटे की टक्कर

6 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उससे पहले 3 दिसंबर को चुनाव आयोग नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा।
17 नवंबर को पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 230 सीटों पर
प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव से पहले अबतक सामने आए सर्वेक्षणों में ये पता चला है कि इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस और
भाजपा के बीच हर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।