
शिवपुरी/अमोला. शिवपुरी जिले के अमोला थाने में दिल्ली पुलिस आई और स्थानीय पुलिस की मदद से सिरसौद में रह रहे एक युवक व युवती को पकड़कर साथ ले गई। बताया गया है कि दिल्ली में उक्त युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का मामला दर्ज था। ये भी पता चला है कि युवक कुछ महीनों पहले दिल्ली काम करने के लिए गया था जहां उसकी पहचान एक शादीशुदा महिला से हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया जिसके बाद युवक महिला को भगाकर अपने साथ गांव सिरसौद ले आया था। वहां महिला के गायब होने के बाद उसके परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए शिवपुरी पहुंची दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई।
दिल्ली से भागा प्रेमी जोड़ा पकड़ाया
अमोला थाना अंतर्गत ग्राम सिरसौद में रहने वाला अभिषेक जाटव, एक माह पूर्व दिल्ली में मजदूरी करने गया था। वहां मजदूरी करने के दौरान ही उसकी एक शादीशुदा महिला मीना कश्यप से उसे प्रेम हो गया। मीना अपने अपने पति को छोडक़र दिल्ली से प्रेमी के साथ सिरसौद भाग आई। मीना के गायब होने पर उसके परिजनों ने दिल्ली के विवेक बिहार पुलिस थाने में पहुंचकर अपरहण का मामला दर्ज करवाया था। दिल्ली पुलिस ने बिना देर किए मीना व अभिषेक के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए जब पीछा किया तो दिल्ली पुलिस सीधे ही शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव के पास अमोला थाने पर आकर रुकी। चर्चा है कि दिल्ली पुलिस जब सिरसौद गांव पहुंची और युवती को बरामद किया तो उससे थाने में लाकर पूछताछ की। बताते हैं कि थाने पहुंचने पर शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध ही बयान दिए हैं कि वो उसे जबरन अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस युवक युवती को लेकर रवाना हो गई।
अपहरण का मामला है दर्ज
अमोला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है वो अपने साथ एक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर अपने गांव ले आया था। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए दिल्ली पुलिस दोनों को तलाशते हुए आई थी और सिरसौद गांव से दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई दिल्ली में ही की जाएगी।
Published on:
15 Oct 2022 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
