
road accident two cousins died car overturned and collides tree, मृतक राघवेन्द्र व सुवेन्द्र की जीवित अवस्था की तस्वीर व दुर्घटनाग्रस्त कार (source-patrika)
Shivpuri Road Accident Two Cousins Death: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना अंतर्गत पिछोर-चंदेरी रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना मसीदघाट के पास की है जहां गुरूवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराई। घटना में दो चचेरे भाईयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए झांसी अस्पताल भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग ललितपुर में एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की वजह क्या है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोकनगर व शिवपुरी जिले के 5 युवक एक शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद पांचों युवक एक कार से वापस लौट रहे थे। तभी पिछोर-चंदेरी रोड पर बुढ़ोनपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में राघवेन्द्र यादव (20 वर्ष) व उसके चचेरे भाई सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव (22 वर्ष) निवासी दुर्गापुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अमन यादव व यश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खनियाधाना अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राघवेन्द्र और सुवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए झांसी अस्पताल भर्ती कराया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन शिवपुरी पहुंचे और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। दोनों युवके के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों ने सौंप दिए। दो चचेरे भाईयों की सड़क हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन दोनों शवों को लेकर दुर्गापुर गांव पहुंचे और उनका अंतिम संस्कार किया। लोगों की मानें तो घटना के दौरान कार काफी तेज गति में थी, इसी कारण से यह हादसा हुआ और दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
Published on:
25 Jun 2026 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
