
शिवपुरी में हुआ हादसा
शिवपुरी। फतेहपुर रोड अग्निकांड में अब कुल दो मौतें हो गई हैं। गैस रिसाव से हुए ब्लास्ट से पंचायत सचिव पति के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। आग से उनकी बेटी भी बुरी तरह झुलसी है। 21 जून को हुए इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
21 जून को शाम करीब 7.30 बजे फतेहपुर रोड पर रहने वाले पंचायत सचिव राघवेंद्र लोधी के घर में धमाके के साथ आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि आग घर के नीचे की नाली से सटकर निकली थिंक गैस की पाइप लाइन में लगी थी। नाली से सटे राघवेंद्र लोधी के मकान के ऊपरी हिस्से में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं थीं।
घर में लगी आग में सचिव राघवेंद्र लोधी, उनकी पत्नी रानी लोधी, बेटी काव्यांजलि लोधी के अलावा उनके घर आए मेहमान उज्जवल भार्गव, पड़ौसी जयप्रकाश धाकड़ और रीतेश कुशवाह बुरी तरह झुलस गए। आग में झुलसने से रानी लोधी और राघवेंद्र लोधी की स्थिति ज्यादा खराब थी। राघवेंद्र लोधी की मौत हो गई थी जबकि पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था जहां उनकी भी मौत हो गई।
रानी पत्नी स्वर्गीय राघवेंद्र लोधी की उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा। गत 21 जून को फतेहपुर रोड़ निवास पर थिंक गैस से हुए ब्लास्ट से पति और बेटी सहित रानी बुरी तरह झुलस गई थीं। इस हादसे में पति राघवेंद्र लोधी की 28 जून को मौत हो गई थी। अब रानी ने भी दम तोड़ दिया।
इधर बेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अस्पतल में इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि हादसे में सभी घायल आग में 50 से 70 फीसदी तक झुलसे हैं।
Published on:
30 Jun 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
