
EOW Raid Shivpuri
EOW Raid Shivpuri :मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक सरकारी शिक्षक के घर EOW की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति को लेकर EOW के शिवम गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में जो खुलासा हुआ है उसे जानकार हर कोई हैरान है। 27 साल की नौकरी में 38 लाख रुपए पाने वाला पिछोर के भौंती का सरकारी शिक्षक 8 करोड़ का मालिक निकला। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने दबिश दी तो खुलासा हुआ। ईओडब्ल्यू ने प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश भदौरिया(Suresh Singh Bhadoriya) के घर दबिश दी। शाम तक चली कार्रवाई में 8 करोड़ की संपति मिली।
1.70 लाख का भवन, 11 दुकानें, पिछोर रोड पर 1 करोड़ की 10 दुकानें, 5 करोड़ के 52 प्लॉट मिले हैं। जांच में 5 लाख की 1 कार, 2 लाख के फर्नीचर, 1.40 लाख की टीवी-एसी, 25.50 लाख की 1 बाइक, ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, 4 ट्रॉली, 3 कल्टीवेटर और 44 भू-अधिकार पुस्तिका 44 व 12 बैंक खातों की पासबुक मिली है। 4.71 लाख नकद भी मिले।
रिहायशी भवन व 11 दुकान: 1.70 करोड़
पिछोर रोड पर 10 दुकानें: 1 करोड़
52 प्लॉट : 5 करोड़
371 ग्राम सोने के जेवर: 23.42 लाख
2.826 किलो चांदी के जेवर: 1.28 लाख
1 ट्रक: 23 लाख
Updated on:
06 Feb 2025 09:32 am
Published on:
06 Feb 2025 09:32 am
