
shivpuri news
Shivpuri News: देवी-देवताओं की वेशभूषा में नाटक करने वाली आठ कलाकारों की टीम को शिवपुरी में एसटीएफ और माधव नेशनल पार्क की टीम ने दबोच लिया। कलाकार अपने साथ लाए दुलर्भ प्रजाति के रेड स्नैक को मुंह में रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। नेशनल पार्क व एसटीएफ ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
आरोपी कलाकार आगरा उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। कलाकार राजकुमार यादव, रुकसार उर्फ मुस्कान, विष्णु कुशवाह, हनी शर्मा, पराग सिंह सेंगर, राहुल वरुण, विशाल गोला और सतीश राठौर शिवपुरी में आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान इनमें से कोई शंकर भगवान तो कोई अघोरी बाबा बनकर अभिनय कर रहे थे।
शनिवार को शिवपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में इन कलाकारों ने नाटक की प्रस्तुति दी, जिसमें शिव बने कलाकार के पास एक अघोरी बना कलाकार रेड स्नैक (सांप) लेकर आया, जिसे उस कलाकार ने पहले अपने गले में डाला और फिर उसको अपने मुंह में रखने के बाद बाहर निकाला।
इस रोमांचकारी नाटक को वहां मौजूद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लाइव भी चलाया। माधव नेशनल पार्क उत्तम कुमार शर्मा ने बताया वाइल्ड लाइफ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर सांप को पार्क में छोड़ दिया है।
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल हुई सक्रिय यह सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन शेड्यूल-वन में दर्ज होने से इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल सक्रिय हो गई और भोपाल एसटीएफ को सूचना दी।
भोपाल एसटीएफ ने शिवपुरी एसटीएफ को जानकारी दी। इसके बाद शनिवार रात कलाकारों की टीम को पकडऩे टीमें गठित की गईं।
ये भी पढ़ें:
Published on:
16 Sept 2024 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
