
श्योपुर से २० ग्राम स्मैक लेकर ग्वालियर जा रहे बदमाश को पकड़ा
श्योपुर से २० ग्राम स्मैक लेकर ग्वालियर जा रहे बदमाश को पकड़ा
दो लाख की है बरामद स्मैक, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
शिवपुरी। जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम एक सूचना पर से हाइवें पर चेङ्क्षकग के दौरान श्योपुर से ग्वालियर जा रहे एक बाइक सवार को २ लाख रुपए कीमत की २० ग्राम स्मैक के साथ पकडऩे की कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के पुराने रिकोर्ड निकलवा रही है।
थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के फेर में चेङ्क्षकग के दौरान एक बाइक सवार रामदीन (५४)पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी कमालखेड़ी वार्ड नंबर ११ श्योपुर कोतवाली को २० ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। बरामद माल करीब दो लाख रुपए कीमत का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी गोयल ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी किसी मामले में जेल जा चुका है। हम उसके रिकोर्ड को दिखवा रहे है।
Updated on:
21 Mar 2024, 2:51 PM IST
Published on:
21 Mar 2024, 2:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.