12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां निकला विलुप्त प्रजाति का हरा सांप, जानें घर में आ जाए तो शुभ होगा या अशुभ

अगर ये सांप घर में ही निकला होता तो क्या होता…यहां हम आपको बता दें कि सांप का घर में आना बेहद शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक आप भी जानें किस रंग का सांप लाता है सुख, किस रंग के सांप के आने से मिलती है बेशुमार धन-दौलत..

2 min read
Google source verification

ग्वालियर नाके के पास एक दर्पण कॉलोनी में रविवार की सुबह लोग उस वक्त दहशत में आ गए जब यहां एक विलुप्त प्रजाति का हरे रंग का सांप निकला। लोगों की सूचना के बाद नरवर निवासी सर्प मित्र सलमान पठान ने सांप को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। हरे रंग के सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि यह भारत का ग्रीन कील बैक सांप है जो भारत में कुछ ही स्थानों पर पाया जाता है। अब ये प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है।

इस हादसे के बाद कई लोग सांप के अशुभ और शुभ होने की बात पर बहस करते नजर आए। वहीं कुछ लोगों का सवाल यह भी था कि अगर ये सांप घर में ही निकला होता तो क्या होता…यहां हम आपको बता दें कि सांप का घर में आना बेहद शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक आप भी जानें किस रंग का सांप लाता है सुख, किस रंग के सांप के आने से मिलती है बेशुमार धन-दौलत..

  • घर में यदि काला सांप आ जाए तो यह मान लेना चाहिए कि आपको जल्‍द ही बड़ी कामयाबी मिलने वाली है।
  • यह किसी अधूरी इच्‍छा के पूरी होने का इशारा भी है। काले सांप का घर में आना बिजनेस के लिए शुभ संकेत है।
  • घर में काले सांप के आने से पति-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
  • यह संतान प्राप्ति का भी इशारा है।
  • काले सांप के बच्‍चे का घर में आना भी बेहद शुभ होता है।
  • यह आपकी किसी बड़ी इच्‍छा पूरी होने या महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिलने का संकेत है।
  • घर में यदि सफेद सांप आ जाए तो समझ लें आपका भाग्‍य खुल गया है।
  • सफेद सांप का दिखना बेहद दुर्लभ है।
  • सफेद सांप घर में आ जाए तो मान लीजिए कि आप पर अपार धन वर्षा होने वाली है।
  • सुखों में भी इजाफा होने वाला है।
  • घर में पीले सांप का आना जीवन में धन, वैभव और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है।
  • ऐसा होने पर अचानक धन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • घर में हरे रंग के सांप के आने से जीवन की सारी परेशानियां खत्‍म हो जाती हैं।
  • फिर चाहे ये परेशानियां पैसे की हों, करियर की, शादी या प्रेम की सब दूर हो जाती हैं।
  • हरे सांप का दिखना जिंदगी में कई खुशियां एक साथ लाता है।